घर से लापता बच्ची का नाले में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

गोरखपुर जिले में तिवारीपुर इलाके के अंधियारी बाग में घर से लापता सात साल की बच्ची की लाश शुक्रवार की सुबह नाले में मिली। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस बृहस्पतिवार की रात से ही अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। इस बीच, शुक्रवार की सुबह सफाईकर्मी ने नाले में बच्ची के शव को देखा। बच्ची के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, पिता ने बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के रहने वाले संतोष कुमार मद्धेशिया तिवारीपुर इलाके के अंधियारी बाग में आठ साल से किराए के घर में परिवार संग रहते हैं। संतोष रेती रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो बेटियां और दो बेटे थे। दूसरे नंबर की बेटी काव्या (7 वर्ष) सूर्य विहार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ती थी।

संतोष ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के सभी लोग घर में थे। इस बीच रात करीब आठ बजे काव्या अचानक घर से खेलते हुए बाहर निकल गई। काव्या ने उस वक्त सिर्फ अंडरवियर और बनियान पहन रखा था। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग तलाश करने लगे। हर तरफ पता करने के बाद भी जब देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा तो रात 11 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें बच्ची अकेले जाते हुए नजर आई थी। पुलिस अभी जांच में जुटी थी कि शुक्रवार की सुबह नगर निगम का सफाईकर्मी नाले की सफाई करने पहुंचा। संतोष के घर से कुछ दूरी पर ही एक मकान के सामने नाले में बच्ची की लाश देखकर सफाईकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को भी बुला लिया। उन्होंने शव की पहचान काव्या के रूप में की।

दो-ढाई फिट गहरे नाले में बच्ची डूबकर नहीं मर सकती। नाले में करीब डेढ़ फिट से अधिक मिट्टी है। बच्ची की हत्या की गई है। – संतोष कुमार मद्धेशिया, पिता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शव पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। बच्ची के फेफड़े में पानी भर गया था। इससे डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000