कलयुगी बेटे ने पिता को बेरहमी से पीटकर उतरा मौत के घाट.... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ कलयुगी बेटे ने किया बुजुर्ग पिता की लाठी डंडे और धारदर हथियार से पीट-पीट कर निर्मम हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 23, 2023 391 प्रतापगढ। अंतु इलाके के शुकुलपुर गांव में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी डंडे और धतूरे हथियार से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू कोतवाली इलाके के शुकुलपुर गांव के रहने वाले जगदम्बा प्रसाद शुक्ल के तीन बेटे हैं। आरोप है कि एक बेटा विनोद शुक्ला शराब का सेवन करता है। बीती रात शराब पीकर वह घर पहुंचा, किसी बात को लेकर पिता से भी विवाद हो गया। जिसके बाद विनोद शुक्ला ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीट कर अपने पिता जगदंबा प्रसाद शुक्ला की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं सूचना पर पहुंची अंतू कोतवाली की पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वही शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार 391 Share