डिलीवरी बॉय को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, फ्लैट में अकेला देख लड़की से किया था दुष्कर्म का प्रयास

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि बदमाश दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। ताजा जानकारी के मुताबिक, आरोपित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपित का नाम सुमित शर्मा है। वह मूल रूप से बादलपुर के अच्छेजा गांव का रहने वाला है।

क्या है मामला…

उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर यानी शुक्रवार को बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में डिलीवरी ब्वॉय ने एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस दौरान उसने असफल होने पर युवती से मारपीट की। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर- 20 में रहने वाली युवती की बहन का विवाह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में रहने वाले युवक से तय हुआ है। युवती की बहन का मंगेतर और उसके स्वजन एक रिश्तेदार की मृत्यु होने पर शोक प्रकट करने गए हुए हैं। मंगेतर ने घर पर दो कुत्ते पाले हैं। पीड़ित युवती घर व कुत्तों की देखभाल के लिए आई हुई थी।

विरोध पर पीड़िता के साथ की थी मारपीट… 

शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे युवती ने ऑनलाइन आर्डर का कुत्तों के लिए दूध और अंडे मंगाए। अच्छेजा गांव का रहने वाला सुमित शर्मा दूध और अंडे लेकर सोसायटी में आया था। आरोप है कि सामान की डिलवरी के दौरान आरोपित सुमित युवती के फ्लैट में अंदर प्रवेश कर गया। उसने पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे, मौके से आरोपित फरार हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000