विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

तीन बच्चों की मां भांजे के साथ हुई फरार,पति ने बच्चों के साथ खाया विषाक्त,पति की हुई मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक महिला एक महीने पहले अपने भांजे के साथ फरार हो गई थी। अवसाद की वजह से महिला के पति ने रविवार को अपने तीन मासूम बच्चों को मिठाई में विषाक्त खिला दिया और खुद भी खा लिया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो आनन फानन सभी को इलाज के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं बच्चों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ रानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मराज जम्मू कश्मीर में मजदूरी करता था। धर्मराज की पत्नी ममता 11 वर्षीय बेटे रितिक,7 वर्षीय बेटी छाया और 4 वर्षीय मुस्कान के साथ घर पर रहती थी।ममता का भांजे मिथुन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।बीते एक माह पहले ममता मिथुन के साथ फरार हो गई थी। ममता अपने साथ अपने बच्चों को भी ले गई थी।इसकी जानकारी होने पर धर्मराज घर लौटा था और पांच दिन पहले अपने बच्चों को पत्नी ममता के पास से घर लाया था,लेकिन घटना के बाद से ही धर्मराज अवसाद में रहता था।

रविवार की शाम धर्मराज ने मिठाई में विषाक्त मिला कर अपने तीनों बच्चों को खिलाया और खुद भी खा लिया। कुछ देर बार उल्टियां शुरु होने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई,जिसके बाद ग्रामीण चारों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान धर्मराज की मौत हो गई।

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चार लोगों को विषाक्त खाने के बाद लाया गया था,जिसमें से धर्मराज की मौत हो गई। बच्चों का इलाज जारी है। वहीं रानीपुर थाना प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि गांव में पड़ताल की गई है। पत्नी के प्रेमी संग चले जाने के चलते युवक ने बच्चों के साथ विषाक्त खाया है। जांच जारी है।

पेड़ काटने को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल     |     धर्म पूछ कर किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली     |     लाल जोड़े में लाश, मांग में सिंदूर, सिगरेट से दागने के निशान, कूड़े के ढेर में युवती का शव मिलने से सनसनी     |     शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कौन होगा एमपी का अगला सीएम, रिजल्ट के बाद दिल्ली पहुंचे ये बड़े नेता     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारागार में प्रशासन ने मारा छापा, कई सामान हुआ बरामद     |     बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या, शव देख सिहर उठे लोग     |     रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा,पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे,दिल्ली-लखनऊ रूट प्रभावित     |     पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव     |     भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दो पायलट की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000