डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने कर लिया था निकाह: किराये के मकान में करीबियों को दी थी पार्टी; धमाके के बाद करना था ये काम

दिल्ली धमाके में नया खुलासा हुआ है। डॉ. शाहीन और मुजम्मिल ने निकाह कर लिया था। दोनों ने यूनिवर्सिटी में अन्य लोगों को निकाह करना बताया था। इसके साथ ही दोनों आरोपी किराये पर मकान लेकर कुछ करीबी लोगों को पार्टी भी दे चुके थे। शाहीन और मुजम्मिल कहीं और जाकर परिवार बसाने की तैयारी में थे।

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े दो अहम आरोपी डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल फरीदाबाद से कहीं और जाकर अपना परिवार बसाने की तैयारी में थे। दोनों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में रहने के दौरान ही इसको लेकर बीते 3-4 महीने से भूमिका बनानी भी शुरू कर दी थी। अन्य सहयोगियों को उन्होंने बताया था कि दोनों ने निकाह कर लिया है।

पास में मकान किराये पर लेकर वहां कुछ लोगों को दोनों ने मिलकर दावत दी थी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल से पूछताछ में ये सब बातें पता चली हैं। पूछताछ में इन्होंने कबूला है कि मौलवी इश्तियाक ने दोनों का निकाह कराया था।

डॉ. शाहीन अपनी कार के अलावा उसने लगभग 10 लाख रुपये नकद भी डॉ. मुजम्मिल को दिए थे। जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल पूछताछ में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों ही जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

ये खुद की बजाय आतंकी मॉड्यूल के नेटवर्क का सरगना दिल्ली धमाके में मारे गए डॉ. उमर को बता रहे हैं। लेकिन अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. शाहीन की मौजूदगी में इसके क्वार्टर से खोले गए डिजिटल लॉकर से मिले 18.50 लाख रुपये नकद और 300 ग्राम सोना कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जांच एजेंसी अब शाहीन से पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि ये रुपये उसके पास कब और कहां से आए।

अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन को किताबें ले जाने की इजाजत नहीं

साकेत कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बाद अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) शीतल चौधरी प्रधान ने जवाद अहमद सिद्दीकी को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में आरोपी के मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन और चश्मे ले जाने की इजाजत मांगने वाली याचिका को मंजूरी दी। हालांकि, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में किताबें ले जाने की इजाजत देने से मना कर दिया और कहा कि जेल में एक पूरी लाइब्रेरी है। वहां से किताबें उधार ली जा सकती हैं। इससे पहले कोर्ट ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) कस्टडी में भेज दिया था।

पाक जासूसी मामला: तीन आरोपी आठ दिन की पुलिस रिमांड पर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी और आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेवात के तावडू क्षेत्र के युवा वकील रिजवान और जालंधर निवासी अजय अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब के अमृतसर से तीन और लोगों को गिरफ्तारी हुई है।

इनकी पहचान संदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र सिकंदर निवासी अजीत नगर थाना वेग्का, अमनदीप सिंह पुत्र लख्खा सिंह निवासी मकान नंबर 7386 मुस्तफाबाद गली नंबर-8 भटाला गेड सुभाष कालोनी थाना सदर अमृतसर जिला अमृतसर और जसकर्ण सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी 88 फुट गेड सुभाष कालोनी भटाला गेड थाना सदर अमृतसर जिला अमृतसर बताई जा रही है। सभी को रविवार रात कोर्ट में पेश कर 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000