हैवान बना पति: मुंह पर मारे मुक्के, फिर गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया, पत्नी को दी बेहद खौफनाक मौत

khulasaindia : आगरा के सदर थाना क्षेत्र में आगरा कैंट स्थित अटल चाैक के पास सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पत्नी से शराब पीकर आने पर विवाद हुआ। पति ने पत्नी के मुंह पर कई मुक्के मारे।

नाली में गिरने पर पत्नी के गले पर पैर रख खड़ा हो गया, इससे पत्नी की माैत हो गई। घटना के बाद भी वो खड़ा रहा। पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर का गुड्डू चाैधरी काफी समय से कैंट स्टेशन स्थित अटल चाैक के पास रह रहा था। वह मजदूरी करता है।

उसके साथ पत्नी ललिता (30) और पांच साल का बेटा भी रह रहे थे। ललिता भी सामान बेचकर खर्च चलाती थी। उन्होंने खाली जगह में अपनी झोपड़ी लगा रखी थी। रात तकरीबन 9:30 बजे गुड्डू शराब पीकर आया था। पत्नी ललिता से शराब पीकर आने पर विवाद और मारपीट होने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कहा कि लोगों की भीड़ थी लेकिन गुड्डू के गुस्से के आगे किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर ही गुड्डू को हिरायत में लिया। वहीं मां और पिता में मारपीट होता देखकर बेटा भाग गया।

समाज में लगातार रिश्तों के कत्ल होने से सामाजिक ताने बाने बिगड़ते जा रहे हैं। एक दूसरे पर विश्वास की डोर कमजोर होती जा रही है। कभी पति द्वारा पत्नी का कत्ल किया जाता है तो कभी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी जाती है। सबसे बुरा असर दाम्पत्य जीवन में जन्में बच्चों पर पड़ता है।

फिलहाल पुलिस उक्त घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के परिजन को भी जानकारी दी गई है। पुलिस आरोप पत्र अदालत में दाखिल करती है और अभियोजन पक्ष पैरवी करकेआरोपी को सजा भी दिलाने में सफल रहता है, फिर भी सजा पाने वाले आरोपी से अन्य लोग सबक नहीं लेते हैं और दूसरी घटना कारित कर डालते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000