बुखार-खांसी से लेकर कैंसर तक, ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं भी नकली, तीन राज्यों में फैला दवा माफिया का जाल

आगरा की नकली दवाओं का सिंडिकेट तीन राज्यों में फैला है। एसटीएफ और औषधि विभाग ने खुलासा किया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश की 10 फर्में संदिग्ध मिली हैं। ये फर्में लाखों रुपये के बिल बनाकर करोड़ों रुपये की दवाओं की कालाबाजारी कर रही थीं।एसटीएफ और औषधि विभाग की जांच में नकली दवा के मामले में तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के दवा माफिया का सिंडिकेट सामने आया है।

इनकी 10 फर्में संदिग्ध मिली हैं। इनमें लाखों रुपये के बिल के नाम पर करोड़ों रुपये की दवाओं की कालाबाजारी की जा रही थी। इनकी जांच चल रही है।सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नकली दवा के मामले की आगरा की दो फर्म से शुरू हुई जांच तीन राज्यों तक पहुंच गई है। एसटीएफ के सहयोग से इनकी जांच चल रही है। इनमें हे मां मेडिको फार्मा, केएनके फार्मा, बंसल मेडिकल एजेंसी, श्री राधे मेडिको, मीनाक्षी फार्मा, बाबा फार्मा, पार्वती ट्रेडर्स समेत 10 फर्म का कारोबार संदिग्ध मिला है। ये 10 फर्में इन तीनों राज्यों की हैं। इनके संचालक, फर्म का पता समेत अन्य जानकारी जुटा रहे हैं। इनसे कितने का कारोबार हुआ, कहां-कहां से इनके बिल से खरीद-फरोख्त हुई। इन सभी की जांच की जा रही है।

ऐसे करते हैं काला कारोबार

सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि तमिलनाडु, पुुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के दवा कारोबारी मिलकर काला कारोबार कर रहे थे। इसमें पुडुचेरी और तमिलनाडु के चेन्नई से ब्रांडेड कंपनी के नाम की दवाएं मंगवाते थे। इनका पैकेट, क्यूआर कोड हूबहू होता था। ये लखनऊ समेत अन्य शहरों की फर्म के नाम से दवाएं मंगवाकर आगरा में भंडारण करते थे, फिर यहां से ये कई राज्यों में इन दवाओं को खपाया जाता था। इसमें लाखों रुपये के बिल पर करोड़ों रुपये की दवाओं का कारोबार कर रहे थे।

तमिलनाडु, पुडुचेरी भी जाएगी टीम

जांच करने के लिए औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम पुडुचेरी और तमिलनाडु भी जांच करने जाएगी। इसके लिए संबंधित राज्यों की फर्म, दवा कारोबारी समेत अन्य की रिपोर्ट बनाई जा रही है। शासन की अनुमति लेकर एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम जाएगी।
 दो फर्म ने कहा- दवाएं हैं नकली, तीन फर्में करा रहीं जांच
दो नामी कंपनियों ने अपने नाम से नकली दवाएं बनाने की पुष्टि कर दी है। तीन कंपनियां अभी आंतरिक जांच करा रही हैं। इसके आधार पर हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी के दो गोदामों पर जांच चल रही है।
शासन स्तर पर की गई शिकायत
 सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी के नाम से नकली दवाओं की कालाबाजारी की शिकायत शासन स्तर पर की गई। इस पर हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी के यहां छापा मारकर कार्रवाई की। इनमें से हे मां मेडिको से करीब 3.50 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कर ली हैं। इनमें से सनफार्मा और सैनोफी कंपनी ने अपने नाम से हे मां मेडिको के यहां नकली दवाओं की कालाबाजारी की पुष्टि कर ली है।

21 नमूने की हो रही लैब में जांच

तीन कंपनियां और हैं, जो इनके यहां से दवाओं के नमूने लेकर गए हैं। ये आंतरिक जांच करा रहे हैं, इनकी पुष्टि होने से कार्रवाई में और बल मिलेगा। इन दोनों के गोदाम से अब तक विभिन्न दवाओं के 21 नमूने लेकर लैब में जांच करा रहे हैं। इसमें पुष्टि होने के बाद धाराएं और बढ़ा दी जाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000