तंत्र-मंत्र के चक्कर में दादा ने पोते के हाथ-पैर काटकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर मार डाला

प्रयागराज।  जिले के करैली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां दादा ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही पोते का सिर और हाथ-पैर काटकर शव को फेंक दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक छात्र करेली के सदियापुर का रहने वाला था। 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से ही गायब था। उसके पिता अजय सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। वह सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता था।

परिवार वालों की तहरीर पर जब पुलिस ने सीसीटीवी की जांच करना शुरू किया तो औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव में मंगलवार शाम एक स्कूटी सवार युवक पॉलिथीन में लिपटा क्षत-विक्षत शव ले जाता दिखा।  जांच के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सौसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और पता चला कि स्कूटी, सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहने वाले शरण सिंह की है जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। मां ने बताया कि मंगलवार सुबह बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर छुट्टी होने के बाद नहीं लौटा, स्कूल जाकर पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर में उसके ही रिश्ते में लगने वाले दादा शरण सिंह पर आरोप लगा।

उसी समय पुलिस ने शरण सिंह की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे करेली क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। उससे थाने में सख्ती से पूछताछ की गई। उसने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है।वहीं छात्र की मां कामिनी का कहना है कि शरण सिंह तंत्र मंत्र करता है। उसके 2 बच्चे पहले ही जान दे चुके हैं। उसने 5 बलि देने का निर्णय लिया था। महिला का कहना है कि उसने अपने पहले बच्चे को मार डाला था। मां ने शरण सिंह पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है।इस बारे में प्रयागराज के एसीपी बैरहना सिद्धार्थ सिंह मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शरण सिंह सहित पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000