पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल

अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में पशुशाला में सो रहे भाजपा विधायक के मामा की 19 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने विधायक के मामा की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से तमंचा बरामद हुआ है। बुधवार को भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा सत्यप्रकाश की हत्या का खुलासा कर दिया। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को पशुशाला में सो रहे घंसूरपुर निवासी 72 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र हैदल की हत्या रंजिश के तहत की गई थी।

मृतक सत्यप्रकाश तथा आरोपी रविंद्र के परिवार में पहले से ही रंजिश व विवाद है। एएसपी के मुताबिक आरोपी रविंद्र पर मृतक के पिता की हत्या में उसके परिवार पर शक करते थे तथा आरोपी के परिवार की लड़की के अपहरण के मामले में मृतक के पुत्र का हाथ था। जिससे आरोपी रंजिश मानता था। आरोपी के भाई बबलू को 2023 में आजीवन कारावास और उसके परिवार की पैरवी के कारण रंजिश है। वहीं गांव में कुछ समय पहले हुए झगड़े की सूचना मृतक और उसके परिजनों पर शक होने पर आरोपी रविंद्र को बुलाकर मृतक के परिजनों से गाली गलोज की थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी रविंद्र ने घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी रविंद्र पुत्र गजराज को मुखबिर की सूचना पर कनेटा रोड हसनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आलाकत्ल तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000