अपराधउत्तरप्रदेशबहराइच युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त By Pratibha Rajdar Last updated Oct 17, 2024 439 बहराइच। कोतवाली देहात के यादवपुर गांव में नहर के निकट बोरे में एक युवती का शव बुधवार शाम को बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली देहात अंतर्गत यादवपुर गांव के निकट से नाला प्रवाहित होती है। नाले के पास बुधवार शाम को एक बोरा मिला। बोरे से गंध आ रही थी। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान आलोक पाठक ने पुलिस को दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव मिला। जिस पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। जिस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि पहनावा से युवती के समुदाय विशेष से होने की संभावना जताई जा रही है। समाचार 439 Share