मंदिर में बुजुर्ग पुजारी की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

उत्तराखंड के भदोही में गला रेतकर एक बुजुर्ग पुजारी की हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि आए दिन मंदिर में चोरियां होती हैं, जिसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) तेजवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

यह घटना जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में हई। यहां बावन बीघा तालाब के हनुमान मंदिर पर बुजुर्ग पुजारी सीताराम (65) शव मंदिर में बने कमरे में मिला। धारदार हथियार से उनके गर्दन पर वार किया गया था। सुबह पूजा करने आए लोगों ने पुजारी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस मामले में एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा की पुजारी की मौत कैसे हुई।

मंदिर में पुजारी की हत्या…

वहीं मंदिर जाने वाले भक्तों और स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सीताराम राममंदी संप्रदाय के संत थे और आस पास के लोग उन्हें बहुत मानते थे। तलाब पर नशेड़ियों के आने जाने और मंदिर में हो रही चोरी की शिकायत खुद उन्होंने पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और अब उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच…

वहीं पुलिस का कहना है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे थाना सुरियावां पर सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर परसिर में बने कमरे में पुजारी सीताराम का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर थाना पुलिस और उच्चअधिकारी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |     फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने से टकराईं दो कारें, SBI के बैंक मैनेजर की मौत     |     सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को बताया असंवैधानिक, 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश     |     एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000