गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश की हुई मुठभेड़, 2 के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। बारिश के मौसम के चलते बदमाशों की शामत आ गई है। जगह- जगह हो रही फिसलन में फंसकर कहीं बदमाशों की स्कूटी फिसल जाती है तो कहीं बाइक। शुक्रवार देर रात टीला मोड़ थानाक्षेत्र में पुलिस चेकिंग से बचकर भाग रहे भूरा की बाइक फिसल गई तो शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात बदमाशों की स्कूटी फिसलन के चलते बेकाबू हो गई। आधी रात के बाद विजयनगर में बाइक सवार बदमाशों के साथ भी वही हुआ। खैर, शनिवार- रविवार रात में विजयनगर और शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में हुई दो मुठभेड़ों में दो बदमाश पुलिस की गोली से लंगड़े होने के बाद गिरफ्तार किए गए, दोनों का एक- एक साथी भी पुलिस ने दबोच लिया। चारों शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लोगों को अपराध से राहत की उम्मीद तो करनी ही चाहिए।

पहले शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़…

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर रात शालीमार गार्डन थाना पुलिस राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन के जीडीए मार्केट पर चेकिंग कर रही थी। वजीराबाद रोड की ओर से डीएवी कट पर तभी एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखे, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने मुड़कर वजीराबाद रोड की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों की स्कूटी वजीराबाद रोड से पहले ही फिसलकर गिर गई। पुलिस से घिरते देख बदमाशों ने सीधे गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा मौके से फरार हो गया।

घायल ने अपना नाम मंसूर खान बताया…

एसीपी सलोनी अग्रवाल के मुताबिक पूछताछ पर पुलिस की गोली से घायल युवक ने अपना नाम मंसूर खान उर्फ राजू पुत्र मंजूर निवासी शहीदनगर बताया। पुलिस के पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर पकड़े गए मंसूर के साथी ने अपना नाम वाजिद उर्फ दानिश पुत्र शमी आलम, निवासी राजीव कालोनी, डीएलएफ बताया। घायल मंसूर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच करने पर मंसूर उर्फ राजू के खिलाफ दिल्ली- एनसीआर में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज मिले हैं, जबकि वाजिद एक दर्जन लूट और चोरी के मामलों में नामजद रहा है।

विजयनगर में ‌बिजलीघर चौराहे के पास मुठभेड़…

एसीपी रितेश त्रिपाठी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस के विशेष चेकिंग अभियान में आधी रात के बाद विजयनगर थाना पुलिस ने बिजलीघर चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन युवक डीपीएस की ओर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक होने पर बाइक का पीछा किया। दूसरी ओर सिद्धार्थ विहार पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को भी सूचित किया गया। सर्विस लेन पर दोनों ओर से पुलिस से घिरने पर बदमाशों की बाइक हड़बड़ी में फिसलकर गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के साथ ही बाइक चला रहे युवक को भी दबोच लिया।

शनिवार को की थीं स्नेचिंग की दो वारदातें…

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने पूछताछ में अपना नाम अंशू और पुलिस की गोली से घायल का नाम हर्ष बताया है। दोनों ने शनिवार को दिल्ली जाते प्रताप विहार दंपति हैंड बैग और एक अन्य से मोबाइल  स्नेचिंग की वारदात को कबूल किया है। अभियुक्तों से पुलिस ने तीन मोबाइल, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है। एसीपी ने बताया कि अंशू और हर्ष के कब्जे से पुलिस को काले रंग की टीवीएस बाइक मिली है। दोनों शातिर स्नेचर हैं, इनसे पूछताछ पर कुछ और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000