प्रतापगढ़ लालगंज में खाना बनाने गए हलवाई की करंट लगने से हुई मौत

प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली इलाके के अंमावा में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 56 वर्षीय हलवाई सुरेश नारायण तिवारी की कंटीले तार में करंट लगने से मौत हो गई। सुरेश तेरहवीं कार्यक्रम में खाना पकाने गए थे, और लघुशंका के लिए खेत में गए थे। अंधेरे में खेत में लगे करंट से भरे कंटीले तार में उनका हाथ लग गया, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़ोस में खाना पकाने गए थे सुरेश…

लालका पुरवा अंमावा के रहने वाले सुरेश नारायण तिवारी (56) हलवाई का काम करते थे। शनिवार को वह अंमावा गांव निवासी देशराज मिश्र के तेरहवीं कार्यक्रम में खाना पकाने के लिए गए थे। रात करीब आठ बजे जब वह लघुशंका के लिए खेत में गए, तो अंधेरे में खेत में लगे कंटीले तार में करंट के चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर मातम छा गया।

अंमावा गांव के कल्पनाथ वर्मा ने अपना खेत बटाही गांव के एक व्यक्ति को दिया था, जिसमें छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए चारों ओर कंटीले तार लगाए गए थे और उसमें एलटी ग्रेड वोल्ट का करंट दौड़ाया गया था। हालांकि, इस करंट का कोई जानवर शिकार नहीं हुआ, लेकिन सुरेश नारायण तिवारी की जान चली गई।

पहले भी हो चुका था करंट का झटका…

कुछ दिन पहले ही अंमावा गांव के एक युवक को उक्त खेत में करंट लग चुका था, जिससे ग्रामीणों में हंगामा हुआ था। इसके बावजूद संबंधित किसान ने खेत में करंट को नहीं रोका। मृतक की मौत के बाद लालगंज कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000