इंटरनेट मीडिया कंटेंट क्रिएटर से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन से आटो पकड़कर गीडा जा रही इंटरनेट मीडिया कंटेंट क्रिएटर को बाइक व स्कूटी सवार पांच युवकों ने गीडा क्षेत्र में अगवा कर लिया। आटो चालक को भगाने के बाद युवती को अमरूद के बाग में उठा ले गए। आरोप है कि बंधक बनाकर युवको ने दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपितों को एकला बांध के पास घेर लिया। एक आरोपित पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लग गई। पकड़ने के प्रयास में एक सिपाही भी चोटिल हो गया। सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर,घायल को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। संतकबीरनगर जिले की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ रील बनाती है। गीडा में किराए पर कमरा लेकर वह प्रेमी के साथ रहती है। गुरुवार की सुबह चार बजे ट्रेन से स्टेशन पर उतरने के बाद गीडा जाने के लिए युवती ने आटो बुक किया। सुबह चार बजे गीडा क्षेत्र में पीछे से आए बाइक व स्कूटी सवार पांच युवकों ने ओवरटेक करके आटो रोक लिया।

आरोप है कि चालक को धमकी देकर भगाने के बाद युवती को जबरन अपने साथ लेकर अमरुद के बाग में चले गए। कपड़े से मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद उसे छोड़कर आरोपित फरार हो गए। कमरे पर पहुंचने के बाद युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने पांचों आरोपितों को एकला बांध के पास घेर लिया। पकड़ने का प्रयास करने पर एक आरोपित ने तमंचा से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामगढ़ताल के कठउर गांव के प्रदुम्मन के दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000