हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली: SSP ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया निलंबित, घायल की हालत स्थिर

बरेली में हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी के आत्महत्या की कोशिश मामले में शाही थाने की दुनका चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों मोबाइल बंद कर लापता बताए जा रहे हैं। परिवार घायल नीरज का मेरठ में इलाज करा रहा है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बुधवार रात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी, विशेष खोखर और अमित शर्मा गश्त पर गए थे। रात करीब सवा बारह बजे वापस आए तो अमित शर्मा और विशेष खोखर सोने चले गए। नीरज चौधरी थोड़ी देर बैठे रहे। इसके बाद 12.41 पर नीरज ने एक सुसाइड नोट अपने घर, थाने के ग्रुप और पत्रकार के व्हाट्सएप पर डाला और 12.45 बजे सरकारी राइफल से खुद पर दो फायर किए। इसमें एक गोली नीरज की गर्दन को चीरती बाहर निकल गई। दूसरी गोली चौकी की दीवार में लगती हुई लिंटर में धंस गई। नीरज फर्श पर गिर गए। 

हेड कांस्टेबल की हालत स्थिर… 

गोली की आवाज सुनकर बाहर चारपाई पर सो रहे दरोगा रवि दत्त शर्मा, कांस्टेबल विशेष खोखर और अमित जाग गए। बाहर आकर देखा तो नीरज खून से लथपथ पड़े थे। इन लोगों ने चौकी इंचार्ज दुनका अरविंद कुमार को जगाया। फिर चौकी इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में नीरज को डालकर बरेली जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बीच उनके परिजन आ गए और फिर नीरज को मेरठ रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

चौकी इंचार्ज समेत दो निलंबित …

इधर, हेड कांस्टेबल के लिखे नोट के आधार पर प्रांरभिक जांच के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने चौकी प्रभारी अरविंद कुमार व कांस्टेबल अमित शर्मा को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी ने बताया कि बरेली पुलिस की टीम मेरठ के अस्पताल में मौजूद है। घायल सिपाही नीरज चौधरी के स्वास्थ्य का अपडेट लिया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000