मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ ठोंकेंगे चुनावी ताल, चुनाव लड़ने की बताई वजह

वाराणसी। मशहूर कॉमेडियन राजस्थान के 29 वर्षीय श्याम रंगीला भी लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकेंगे। श्याम रंगीला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कॉमेडियन श्याम रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर किसी को अपनी भाषा में जवाब मिलना चाहिए वाली टिप्पणी की नकल की।श्याम ने कहा कि वह पीएम को उनकी ही भाषा में जवाब देने के लिए वाराणसी आ रहे हैं।

श्याम रंगीला ने वीडियो में कहा कि मैं कॉमेडियन श्याम रंगीला आपसे मन की बात करने आया हूं। आप सभी के मन में एक सवाल है, क्या आप जो समाचारों में सुन रहे हैं कि श्याम रंगीला वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं, वह सच है,क्या यह मज़ाक है।दोस्तों मैं आपको बता दूं यह मजाक नहीं है मैं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। श्याम रंगीला ने आगे कहा कि दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि इसकी क्या जरूरत पड़ी।श्याम रंगीला वहां क्यों चुनाव लड़ रहा है। श्याम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। मैं जो चुनाव लड़ रहा हूं, उसका भी एक कारण है।इसका कारण ये है कि हमने पिछले दिनों देखा, सूरत में जो हुआ, चंडीगढ़ में जो हुआ, इंदौर में जो हो रहा है। मुझे लग रहा है कि वहां भी ऐसा न हो जाए। इसलिए ऐसा ना हो कि वहां वोट देने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार ही न हो।

श्याम रंगीला ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी उम्मीदवार के खिलाफ वोट करना भी चाहता है, तो उसे यह अधिकार है। किसी का नाम ईवीएम पर होना चाहिए।श्याम ने कहा कि मुझे इस बात का डर है कि उन लोगों के पास वाराणसी से वोट करने के लिए केवल एक ही उम्मीदवार होगा। इसलिए मैंने वहां से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।श्याम रंगीला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी आवाज वहां तक पहुंचेगी। वाराणसी के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही वाराणसी आ रहा हूं। मैं पीएम मोदी को उनकी ही भाषा में जवाब देने आ रहा हूं।

चुनावी बॉन्ड को लेकर मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए श्याम रंगीला ने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित हूं, लेकिन यह मेरा पहला मौका है। इसलिए मुझे आपके समर्थन की जरूरत होगी। मेरे पास चुनावी बॉन्ड नहीं है और मैंने किसी से लिया भी नहीं है। इसलिए मुझे कुछ धन की भी जरुरत होगी। श्याम ने लोगों से उनका समर्थन करने और उन्हें वोट देने का भी अपील की है।बता दें कि मशहूर कॉमेडियन श्याम रंगीला ने आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए थे।कुछ ही समय बाद श्याम रंगीला ने स्वतंत्र रूप से काम करने का निर्णय लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000