जौनपुर में बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, आकर्षण का केंद्र बना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है।राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपने पाले में लाने के लिए जुटी हैं।जौनपुर में भी सियासी पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। जौनपुर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को एक प्रत्याशी बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा। किसान की वेश-भूषा में गन्ना लेकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी आकर्षण का केंद्र बन गया। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी हैं।अशोक सिंह ने बुधवार को दूसरे सेट में नामांकन किया। अशोक सिंह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर पूरे किसान की वेशभूषा में हाथों में गन्ना लिए कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जब निकले तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

नामांकन करने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि आज इस सीट पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। सभी पर कोई न कोई बड़ा दाग लगा हुआ है। जबकि मैं इसी जिले का रहने वाला हूं और कई वर्षों से लोगों की सेवा करने का कार्य करते चला आ रहा हूं। ऐसे में यदि मैं चुनाव जीतता हूं तो अपनी पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार कार्य करुंगा।अशोक सिंह ने कहा कि खास तौर पर किसानों के लिए मेरी पार्टी हर वो काम करने के लिए तैयार है जिसकी मांग किसान वर्षों से कई सरकारों से करते चले आ रहे हैं। बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा अपने मतदाताओं को भ्रमित करने का काम किया जबकि महंगाई चरम पर है।

बता दें कि अशोक सिंह जौनपुर जिले के मडियाहूं तहसील के चतुर्भुजपुर गांव के रहने वाले हैं। अशोक सिंह का मुंबई में कारोबार है। अशोक सिंह लंबे समय तक बसपा से जुड़े रहे। बसपा के टिकट पर 2014 में मुंबई पश्चिम लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 में प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा से चुनाव लड़े,लेकिन जीत नहीं पाए। 2019 में जौनपुर लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। 2024 में अपनी खुद की पार्टी समाज विकास क्रांति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अशोक सिंह की पार्टी का सिंबल गन्ना किसान है। अशोक सिंह 2022 में मड़ियाहूं विधानसभा से बिहार के नेता मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी से चुनाव लड़ चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000