मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध हालत में मौत,घर में फंदे से लटकता मिला शव

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से हैरान करने वाली खबर है। मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मालती का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में आज सुबह मालती चौहान का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला।

मालती चौहान का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मालती चौहान का पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था। पुलिस ने विष्णु चौहान को हिरासत में ले लिया है पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना से मालती के फैंस को तगड़ा झटका है। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में भी लोगों का तांता लगा हुआ है।

बता दें कि मालती चाहौन कम समय में देसी स्टाइल में रील्स और वीडियो बनाकर बहुत मशहूर हुई थीं। मालती अपने पति के साथ यूट्यूब पर एक्टिंग करते हुए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं। मालती गरीब परिवार से थीं,लेकिन अपनी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल कर लिया था। हालांकि पति-पत्नी के बीच कुछ महीने पहले विवाद भी हुआ था। विवाद की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो डाल रहे थे। बाद में उनमें सुलह हो गई थी,लेकिन अब मालती की मौत से उनके चाहने वालों को धक्का लगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |     घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस     |     एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली, बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज     |     टक्कर लगने के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, केबिन नें फंसा चालक, जिंदा जल गया, दो की हालत गंभीर     |     डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार     |     शादी के 18 दिन बाद घर पहुंची युवक की लाश, बस की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा चीत्कार     |     राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, अर्थिंग वायर लकड़ी के बोटे में बांध पटरी पर रखा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000