मुठभेड़ में घायल युवक को ले जाती हुई पुलिस.... उत्तरप्रदेशकौशाम्बी दुष्कर्म पीड़िता का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 23, 2023 390 दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हत्यारोपी अशोक कुमार को पुलिस घटना के बाद से ही खोज रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया। घटना स्थल पर छह थानों की टीम पहुंची थी। पुलिस ने इसके एक अन्य आरोपी गुलाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपने को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। महेवा घाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में दो दिन पहले एक 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी के पैर में तीन गोली लगी है। इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अपराध 390 Share