दुकान के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या 

रुद्रपुर। गल्ला मंडी में दुकान के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों की तलाश में पुलिस और एसओजी जुटी हुई है। ईश्वर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय गुरमेज सिंह ने पांच साल पहले मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश सलूजा से गल्ला मंडी में किराए में दुकान ली थी। 

इस बीच अवधेश ने दुकान 50 लाख रुपये लोन के एवज में ग्रामीण बैंक में गिरवी रख दी थी, जिसे वह छुड़वा नहीं पाया। जिस पर ग्रामीण बैंक ने उसकी नीलामी कर दी। जिसे गुरमेज सिंह ने 48 लाख में सितंबर 2024 में नीलामी में खरीद लिया था। तब से अवधेश गुरमेज सिंह से रंजिश रखने लगा था। दुकान पर कब्जा करने के लिए अवधेश ने कोर्ट में केस भी किया था। जिसे कुछ दिन पहले वह हार गया था।

जेसीबी से दीवार तोड़ने की फुटेज सीसीटीवी में देखी

बताया जा रहा है कि रविवार रात गुरमेज सिंह दुकान बंद कर घर चले गए। रात 2:12 बजे उनके बड़े पुत्र सुरेंद्र सिंह के मोबाइल पर कॉल आई कि उनकी दुकान के बाहर कुछ संदिग्ध गतिविधि चल रही है। जब सुरेंद्र ने सीसीटीवी में देखा तो अवधेश सलूजा और उसका भाई दिनेश सलूजा जेसीबी से दुकान की दीवार तोड़ रहे थे। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली में 15 से अधिक लोग थे।

देखते ही लोगों ने कर दी फायरिंग

इस पर सुरेंद्र सिंह अपने पिता गुरमेज सिंह और छोटे भाई 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह के साथ दुकान पहुंच गए। तीनों पिता-पुत्रों को देख उन्होंने सीधे फायर करना शुरू कर दिया। हमले में गोली लगने से मनप्रीत सिंह व गुरमेज सिंह की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस टीमें दबिश में लगी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000