हल्दी से पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

हरदोई। हल्दी की रस्म से पहले ही दुल्हन की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज़ वारदात से इलाके में दहशत है। मामला मल्लावां कोतवाली के जरेरा मजरा बाबटमऊ का है, जहां रात के तीसरे पहर में घर के अंदर सो रही दुल्हन को गोली मार दी गई। गोली की आवाज़ सुनते ही लोग चीखने-चिल्लाने लगे, उसी बीच दो युवकों को मौके से भागते हुए देखा गया। दुल्हन की हत्या होने से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह का कहना है कि दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित दोनों युवक चचेरे भाई हैं और कन्नौज के रहने वाले हैं।

दरअसल, जरेरा मजरा बाबटमऊ निवासी नौरंग की 24 वर्षीय पुत्री संगीता की शादी अज़मतनगर टटिया पोस्ट जरौली नेवादा के मायाप्रकाश पुत्र रामरूप के साथ तय थी, 15 मई को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां हो रही थीं। मंगलवार को हल्दी की रस्म होनी थी, सोमवार को घर में हर तरफ शादी की खुशियां बिखरी हुई थीं। खाना-पीना होने के बाद सारे लोग सोने चले गए। संगीता के बाबा रामपाल राजपूत और घर के कुछ लोग छत पर और संगीता नीचे सो रही थी, उसी बीच रात के तीसरे पहर में करीब 3 बजे अचानक गोली की आवाज सुनाई देने से सारे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। उसी बीच देखा गया कि संगीता खून से लथपथ जीने के पास पड़ी हुई थी और दो युवक भाग रहे थे, उन दोनों की पहचान प्रेमचन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र अंगने निवासी बद्दापुरवा मजरा चैंदाबाद ज़िला कन्नौज और उसके चचेरे भाई के रूप में की गई।

वहीं घटना की जानकारी होते ही एसएचओ मल्लावां बालेन्द्र मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शादी से पहले ही दुल्हन की गोली मारकर हत्या किए जाने के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात निकलकर सामने आ रही है। वहीं सीओ बिलग्राम रविप्रकाश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया गया है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर में हुई वारदात

मल्लावां के जरेरा मजरा बाबटमऊ में गोली का शिकार बनी संगीता के परबाबा शंकर दयाल राजपूत ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए, उसके बाद गांव के मुखिया चुने गए। उन्होंने प्रधान रहते हुए ग्राम पंचायत की बेहतरी के लिए बहुत कुछ किया। उन्हीं के घर में यह घटना हुई है, जिससे इलाके में सनसनी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को छह भाग में काटा, अलग-अलग स्थानों पर फेंका     |     मंदिर में सो रहे पुजारी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार     |     जीवित पेंशनर को मृतक बताने पर रायबरेली के ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, जांच के बाद कार्रवाई     |     ‘हमें नहीं मिलता, तुम्हें कैसे दे दें पूरा राशन’, कोटेदार का वीडियो वायरल     |     भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव     |     धन की हवस में अपनों को मारा, बीमा के पैसों से मंदिर में चढ़ाया चढ़ावा     |     6 बिसवा ज़मीन के लिए बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या     |     संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग महिला का शव     |     प्रधानाध्यापक की शर्मनाक हरकत, टीचर के साथ स्कूल में पी रहा था शराब, दोनों निलंबित      |     फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला; जांच के बाद पुलिस हैरान, युवती को किया गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000