CBSE बोर्ड का परिणाम जारी, 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी की 13 मई को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को यह घोषणा की। लाखों छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस साल का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा सा बेहतर है। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई। लड़कियों ने लड़कों को 5.94% से ज़्यादा अंकों से पीछे छोड़ा; 91% से ज़्यादा लड़कियाँ परीक्षा में पास हुईं

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर  जाकर छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप की मदद से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

‘ट्रांसजेंडर’ उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 100 फीसदी रहा, जो पिछले साल 50 प्रतिशत था। कुल 1,11,544 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 24,867 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.29 लाख से अधिक उम्मीदवारों को पूरक परीक्षा देनी होगी।

16 लाख छात्रों का इंतजाज खत्म

CBSE की 12वीं की परीक्षा में कुल 16 लाख 92 हजार 794 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 14,96,307 छात्र पास हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट-

-सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
-होमपेज पर ‘CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025’ पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर और DOB डालें
-स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
-इसको डाउनलोड करके और प्रिंट आउट निकाल लें।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000