पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट; 8 लोगों की मौत, 7 अन्य गंभीर रूप से घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले  में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मामले की जांच के आदेश देते हुए अधिकारियों से जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा, “आग की इस घटना में अब तक दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी डी. निरंजन रेड्डी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1 बजे इस विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत तीन दमकल गाड़ियाँ और 50 से अधिक कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए। प्रारंभिक जांच में यह हादसा मानवीय भूल की वजह से हुआ प्रतीत हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने जताया दुख…

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने की अपील की है और अपनी पार्टी के नेताओं को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों व उनके परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और गृह मंत्री को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000