प्रयागराज में दलित युवक की हत्या कर जला दी लाश, घर से 400 मीटर दूर अधजला मिला शव, गांव में हंगामे के बाद फोर्स तैनात

प्रयागराज। भुंडा चौकी अंतर्गत रविवार की सुबह बगीचे में ग्रामीणों ने अधजला शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक गांव का ही युवक था। घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर उसका घर है। स्वजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बगीचे में पड़ा था अधजला शव…

इसौटा गांव में रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे ग्रामीण खेत काटने के लिए जा रहे थे। गांव के सामने बगीचे में एक अधजला शव पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में थाना प्रभारी व भुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव देखने पर पता चला कि यह उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय देवी शंकर पुत्र अशोक कुमार का है। घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर ही मृतक का घर है। मृतक के स्वजनों ने गांव के लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाकर शव उठाने से मना कर दिया।

मामले की सूचना पर पहुंची फोर्स…

मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई। हत्या की सूचना पर थोड़ी देर में मृतक के रिश्तेदार व ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर एसीपी करछना वरुण कुमार, एसडीएम करछना तपन मिश्रा व थाना प्रभारी नैनी, औद्योगिक, कौंधियारा सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

मृतक के पिता अशोक कुमार ने गांव के ही लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार की रात आठ बजे आरोपित उनके बेटे को अपने खेत में गेहूं का बोझ बंधाने के लिए ले गए थे। जहां उसकी हत्या करने के बाद जलाया गया है। आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के चार घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। 

करछना पुलिस ने गांव के ही दिलीप सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, मनोज सिंह, सोनू सिंह, शेखर,मोहित व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपित दिलीप उर्फ छोट्टन फरार है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता था। वह मजदूरी का काम करता था। उसकी एक बेटी काजल और दो बेटे सूरज और आकाश है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

गांव में बना हुआ है तनाव, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात…

मामले में घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को मौके से उठाया है। मामला दलित जाति की हत्या से जुड़ा हुआ है। थोड़ी देर में सूचना मिलने पर दलित नेताओं का जमावड़ा गांव में लगने लगा। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रतीक देव वर्मन ने एसडीएम करछना को मृतक के परिवार को सुरक्षा आर्थिक सहायता व आवास सहित अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000