प्रतापगढ़ में डीआरएम कॉन्वेंट स्कूल के कैंपस में खड़ी स्कूल वैन में लगी आग, मची अफरा तफरी

प्रतापगढ़। बच्चों को छोड़ने के बाद विद्यालय कैंपस में खड़े स्कूली वाहन मैजिक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते वैन से लपटें उठने लगीं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपुर देवसरा इलाके के सैफाबाद बाजार स्थित डीआरएम कॉन्वेंट स्कूल में एक मैजिक वाहन बच्चों को ले आने ले जाने के लिए विद्यालय प्रबंधक हितेश गुप्ता ने खरीदी थी। जिसे घनश्याम गुप्ता चलाता था। सोमवार को बच्चों को छोड़ने के बाद चालक ने विद्यालय कैंपस में ही मैजिक डाला को खड़ी कर दिया।

कुछ देर बाद अचानक मैजिक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। जहां मैजिक खड़ी थी उसी के आसपास साइकिल से स्कूल आने वाले बच्चों की साइकिल खड़ी हुई थी। मैजिक डाला में आग लगने से विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। स्कूल से समरसेबल चलाकर स्टाफ व बच्चों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी।

संयोग ही रहा की कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जिस समय यह घटना घटी उस अधिकतर बच्चे क्लास के अंदर पढ़ाई कर रहे थे। जिस वक्त बच्चों को लेकर यह गाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी उस समय यदि आग लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय प्रबंधक हितेश गुप्ता ने बताया कि खड़ी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से सुबह करीब 11:15 बजेआग लग गई। जिससे पूरी गाड़ी जल गई यह गाड़ी उन्होंने कई वर्ष पूर्व खरीदी थी जिसका कागजात भी उपलब्ध नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000