आधार कार्ड जमीन पर गिरने से खुली पोल,फैजान ने सौरभ बनकर फंसाया था मोहब्बत के जाल में

बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोशल मीडिया से जुड़े एक गंभीर मामले ने जबरदस्त हड़कंप मचाया है।मंडावर थाना क्षेत्र के खुडाहेड़ी गांव के युवक फैजान मलिक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया,जब एक युवती ने उसके खिलाफ फर्जी पहचान बनाकर दोस्ती करने,शादी का झांसा देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।मामला कानूनी जांच के अधीन है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फैजान मलिक ने इंस्टाग्राम पर सौरभ पाल के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई और इसके जरिए हरिद्वार में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से संपर्क किया। फैजान ने खुद को युवती की ही जाति और समुदाय का बताकर उससे दोस्ती बढ़ाई।धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं और फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

मामले में तब मोड़ आया, जब कथित तौर पर एक दिन युवक का आधार कार्ड नीचे जमीन गिर गया।आधार कार्ड में उसका असली नाम फैजान मलिक लिखा था।युवती ने जब इस बारे में पूछताछ की तो युवक ने पहले इसे आधार कार्ड की गलती बताया,लेकिन बाद में बातों में विरोधाभास आने पर युवती को शक हुआ तो उसने फैजान के परिचितों से जानकारी ली, जिसके बाद उसकी वास्तविक पहचान सामने आ गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवती द्वारा दूरी बनाने पर आरोपी नाराज़ हो गया और कथित रूप से उसके कुछ निजी फोटो का दुरुपयोग करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा।साथ ही युवती की ओर से लगाए गए आरोप के अनुसार उसने उस पर दबाव बनाकर संबंध बनाने और शादी के लिए धर्म बदलने को भी मजबूर करने की कोशिश की।

इन परिस्थितियों से परेशान युवती अपने परिवार के पास लौट आई और पूरे मामले की जानकारी दी।परिवार उसे लेकर स्योहारा थाने पहुंचे,जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैजान के खिलाफ फर्जी पहचान बनाकर धोखा देने,धमकाने और ब्लैकमेल से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000