दबंगों की दबंगई युवती को छेड़ने वाले भाई पर की फायरिंग, रास्ते से गुजर रहे राहगीर को लगी गोली हालत गंभीर

गोरखपुर युवती से छेड़खानी करने वाले मनबढ़ों ने रविवार की रात तरंग चौराहे पर उसके घर पहुंचकर दरवाजे पर खड़े भाई को पीट दिया। विरोध करने पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली रास्ते से गुजर रहे किशोर के पेट में लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दो बाइक से आए छह हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती घायल की स्थिति गंभीर है। तिवारीपुर क्षेत्र के रहने वाले आरोपितों की तलाश में कोतवाली थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह पूरा मामला है। कोतवाली क्षेत्र में तरंग चौराहे पर राज नर्सिंग के पास रविवार की रात नौ बजे दो बाइक सवार छह युवक पहुंचे। युवती के दरवाजे पर खड़े आटो में बैठकर आपस में बात करने लगे। इसी दौरान युवती का भाई पहुंचा तो घेरकर पीटने लगे। विरोध करने पर पिस्टल निकाल फायरिंग कर दी। गोली पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव उर्फ माखन के पेट में जा लगी।

वह सब्जी लेने आर्यनगर चौराहे पर जा रहा था। कोतवाली थाना पुलिस को युवती के भाई ने बताया कि तिवारीपुर के माधोपुर का रहने वाला साहिल कनौजिया उसकी बहन से छेड़खानी करता था। जिसे चार वर्ष पहले उसने पीट दिया था। रविवार को वह अपने साथी अमन साहनी, राजघाट के रहने वाले आनंद व तीन अन्य युवकों के साथ घर पहुंचा और हमला कर दिया।एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिसमें एक राहगीर को गोली लगी है। आरोपितों की तलाश चल रही है। युवती के भाई ने चार वर्ष पहले साहिल को पीटा था। आरोप था कि सिलाई सीखने जाने वाली उसकी बड़ी बहन से वह छेड़खानी करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में उसने साहिल को पीट दिया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवती के भाई को जेल भेजा था। हाल ही में वह जमानत पर छूटा है। साहिल को जानकारी हुई तो रविवार की रात में बदला लेने के इरादे से साथियों संग उसके घर पहुंच गया। तरंग चौराहा से 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना के बाद सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपित असलहा लहराते हुए फरार हो गए, लेकिन इसकी भनक चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को नहीं हुई। स्थानीय लोगों के दौड़ाने पर आरोपित भाग निकले। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में देने के बाद पूरे शहर में चेकिंग शुरू हो गई। देर रात तक बाइक सवार हमलावरों की तलाश चली लेकिन पता नहीं चला। घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसी कैमरे में आरोपितों की करतूत कैद हो गई। फुटेज की मदद से पुलिस वारदात में शामिल तीन अन्य युवकों की पहचान कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000