लॉरेंस और गोल्डी के नाम पर 20 लाख की मांगी रंगदारी, बरेली के व्यापारियों में खौफ

बरेली। उत्तर प्रदेश में बहुचर्चित हत्याकांड और रंगदारी के मामले में शामिल लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में छाया है। गिरोह के सदस्य फिर से अपना पैर पसारने लगे हैं और लगातार धमकियां देकर वसूली का धंधा शुरू कर रहे हैं। व्यापारी से लॉरेंस विश्नोई के साथी गोल्डी बरार के नाम पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात नंबर और गोल्डी बरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र के आशापुरम कालोनी का है। यहां रहने वाले व्यापारी राकेश कुमार साईं की बीरबल दस फूड कंपनी के नाम से परसाखेड़ा में फैक्ट्री है। राकेश के पास एक अज्ञात नंबर से मोबाइल पर कॉल आई जो खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग से गोल्डी बरार नाम बताया। राकेश से कहा गया कि वह उसे 20 लाख रुपये की रंगदारी दे, वरना उन्हें जान से मार दिया जाएगा।धमकी भरा फोन आने के बाद राकेश ने सबसे पहले उस नंबर को ब्लैकलिस्ट किया और फिर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

व्यापारियों में खौफ

बारादरी पुलिस ने मामले दर्ज करने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। 9368883465 नंबर से फोन आया था उसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। व्यापारी राकेश कुमार साईं ने पुलिस को बताया कि उसका सिम 15 दिन पहले एक होटल में गिर गया था। उसके बाद सिम नहीं मिला। राकेश को धमकी मिलने की सूचना से व्यापारियों में खौफ है। सभी थाने पहुंचे और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।बारादरी  इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000