पांच माह की गर्भवती महिला की पिटाई से मौत, बेटे के सिर से उठा मां का साया; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप व चक्का किया जाम

वाराणसी में ऑटो से अस्पताल जा रही महिला पर मोहल्ले के दबंगों ने हमला कर दिया। ऑटो रोककर पहले पति को पीटा। फिर बीच-बचाव करने पहुंची प्रेग्नेंट पत्नी पर भी जमकर लात-घूसे बरसाए। हमलावर गली से ऑटो निकलने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद अस्पताल पहुंची महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

दबंगों की पिटाई से घायल पति ने लालपुर थाने से पुलिस बुलाई, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं, महिला की मौत के बाद घरवालों ने लाश सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही और दबंगों की मदद का आरोप लगाया।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया। महिला का पति और घरवाले ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुकुलगंज-कुलगंज खजूरी की है।

हुकुलगंज-कुलगंज खजूरी में रहने वाला दशमी पटेल सरकारी अफसरों के आवास पर फॉलोअर है। वह अफसरों के लिए खाना बनाता है। रविवार को एक अधिकारी के आवास पर खाना बनाते समय पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात बताई। इस पर दशमी ने अफसर से कहा कि पत्नी सनोली पटेल (35) प्रेग्नेंट है। डिलीवरी का समय नजदीक है। उसे अस्पताल लेकर जाना है।

इसके बाद वह तुरंत अपने घर पहुंचा। पत्नी की प्रसव पीड़ा देखकर दशमी पटेल ने बाहर पेट्रोल पंप से एक ऑटो लिया और गली में पहुंचा। पत्नी को उसने गली के बाहर बुलाया, लेकिन दर्द के चलते वह नहीं आ सकी। इस पर दशमी अंदर गली के अंदर ऑटो लेकर जाने लगा। इसका दुकानदारों ने विरोध कर दिया।

दशमी ने दुकानदारों से सड़क पर लगा उनका सामान हटाने को कहा। लेकिन, किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और झगड़ा करने लगे। इसी बीच एक दुकान पर बैठे युवक ने दशमी पटेल पर हमला बोल दिया। साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। उधर, शोर सुनकर बाहर दशमी की मां को भी हमलावरों ने धक्का दे दिया।

पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा

इसके बाद पत्नी सनोली भी बाहर निकल आई। इस पर लोगों ने सनोली को भी जमकर पीटा। लात-घूसे बरसाते हुए धक्का दे दिया। इससे उसे रक्तस्राव होने लगा, सिर पर भी गंभीर चोट आई। इसके बाद दशमी ने पुलिस को फोन किया।

उसने पुलिस को बताया कि पत्नी को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया। करीब 4 घंटे तक उन्हें जबरन रोके रखा। इस पर पुलिस ने आकर मामला शांत कराया, लेकिन हमलावरों ने टैंपो नहीं जाने दिया। इसके बाद सनोली अस्पताल नहीं जा पाई, घर में ही रह गई। लंबे समय तक रक्तस्राव होने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

सोमवार को फिर उसकी हालत बिगड़ी तो किसी तरह उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि भ्रूण में गहरी चोटें लगने के चलते शिशु की अंदर मौत हो गई। इससे इन्फेक्शन होने से महिला की मौत हुई है।

घटना के संबंध में दशमी ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा सही ढंग से कार्रवाई नहीं की। वहीं, महिला की मौत के बाद नाराज घरवाले और स्थानीय लोग सोमवार शाम करीब 4:30 बजे धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे थानेदार ने समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000