दिल्ली हाईवे पर चांदी लूटने की लगी बम्प्पर भीड़, पुलिस सीसीटीवी से लोंगो की कर रही पहचान

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चांदी लूटने की होड़,
पुलिस सीसीटीवी से पहचान कर रही; हापुड़ में हाईवे पर लगा 1केएम लंबा जाम

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को चांदी लूटने की होड़ मच गई। राहगीर अपनी गाड़ियों को खड़ी करके चांदी बीनने लगे। इस दौरान उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 30 मिनट तक 1 किलोमीटर लंबा जाम गया।

दरअसल, एक बाइक सवार बैग में चांदी के टुकड़े लेकर जा रहा था। तभी उसके बैग का निचला हिस्सा फट गया और चांदी गिरने लगी। लोग बाइक के पीछे रुक कर चांदी बिनने लगे। युवक को जब तक इसका पता चला, तब तक लोग चांदी लेकर फरार हो गए।

एक राहगीर ने चांदी बीनकर हाथ में लेकर दिखाया। जिसमें पायल के कटे हुए टुकड़े दिख रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि यह कौन सी धातु है। घटना दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुलंदशहर कट के पास की है।

टुकड़े हैं।

चांदी बीनने के लिए लोगों की भीड़ लगी

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही बैग से चांदी गिरा अचानक एक बाइक सवार ने अपनी बाइक रोकी और सड़क पर बीनने लगा। उसे ऐसा करता देख और लोगों की निगाह पड़ी। लोग अपनी गाड़ी हाईवे पर ही खड़ी कर चांदी लूटने दौड़ पड़े।

कई कार सवार भी कार से उतर कर चांदी लूटने के लिए टूट पड़े। जिसकी वजह से इतना लंबा जाम लग गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हटाया। लेकिन किसी ने चांदी वापस नहीं की। पुलिस ने किसी तरह यातायात शुरू कराया।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ये चांदी थी या कोई अन्य धातु थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चांदी उठाने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000