प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसों में युवती समेत पांच की मौत, पांच लोग हुए घायल

प्रतापगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल भी हो गए। दो हादसे 24 घंटे के भीतर हुए, जबकि दो मामलों में घायल हुए लोगों की सांस थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार मानिकपुर कियावां धमन पट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का बेटा 23 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार छोटे भाई 15 वर्षीय आर्यन व 20 वर्षीय बहन काजल के साथ शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को भवानीगंज नाना के घर गया था। वहां से बुधवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। संग्रामगढ़ रेवली मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक समेत उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सीएचसी कुंडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया।

धर्मेंद्र व आर्यन का इलाज चल रहा है। इसी प्रकार मानिकपुर रामपुर गड़ौली की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकली पत्नी केशलाल मंगलवार देर रात निमंत्रण खाकर किशनपुर से वापस आ रही थी। जैसे ही प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज बरियावां स्थित ढाबा के पास पहुंची कि तभी अचानक एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कालाकांकर सीएचसी से रायबरेली एम्स भेज दिया। इलाज के दौरान चंद्रकली की मौत हो गई। चंद्रकली के तीन लड़के हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

नाती के संग बाइक से तहसील जा रहे वृद्ध को अनियंत्रित ई रिक्शा ने जोरदार मारी टक्कर…

हीरागंज: नाती के संग बाइक से तहसील जा रहे वृद्ध को अनियंत्रित ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महेशगंज भैसाना निवासी 64 वर्षीय दुखीराम सरोज मंगलवार को नाती आशीष सरोज के साथ बाइक से दीवानी न्यायालय कुंडा जा रहा था। तभी पुरवियन का पुरवा गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। 

वहीं, रानीगंज कैथौला प्रतिनिधि के अनुसार हिरऊ का पुरवा बेलहा निवासी 35 वर्षीय नागेंद्र वर्मा पुत्र राम मूर्ति वर्मा व पड़री निवासी राजेश वर्मा एक सप्ताह पहले किसी काम से अलग-अलग बाइक से लालगंज जा रहे थे। रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर नया पुरवा में दोनों बाइक की टक्कर हो गई थी। दोनों युवक घायल हो गए थे। 

प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार को नागेंद्र वर्मा की मौत हो गई। नागेंद्र की वर्ष भर पहले नेवादा बहुंचरा में शादी हुई थी। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। कोतवाल नीरज यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों भोलानाथ तिवारी, शिवम आदि का कहना है कि अगर नागेंद्र ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से मां के बाद बेटे की भी इलाज के दौरान हुई मौत…

लीलापुर: सप्ताह भर पहले सड़क दुर्घटना में मां की हुई मौत के बाद बुधवार को उसके बेटे की भी मौत हो गई। कटैया नेवादा निवासी 50 वर्षीय टीटू सिंह पुत्र भोला सिंह सप्ताह भर पहले शहर से मां के साथ कार से घर लौट रहा था। सुखपाल नगर में वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। 

जिसमे गंभीर रूप से घायल मां की मौत हो गई थी, जबकि टीटू का पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। आराम मिलने पर स्वजन घर ले आए थे। बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी भी सांस थम गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एसओ अरुण सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा, दो दोस्तों ने मिलकर 11 वर्षीय बालक को क्रूरता से मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न     |     अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष बने आर पी गौतम, अभी तक सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष थे     |     हादसे ने छीनीं शादी की खुशियां: कार पलटने से दुल्हन के चाचा की मौत, परिवार के पांच लोग घायल     |     भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा     |     हाईवे पर कार को रौंद घर में घुसा ट्रक, बाथरूम में महिला दबी,हवा में उछला आठ माह का मासूम,सात जख्मी     |     यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी     |     बिजली वितरण को निजी हाथों में देने के खिलाफ कर्मचारियों ने भरी जबरदस्त हुंकार, समर्थन में कई प्रदेशों में सड़कों पर उतरे कर्मचारी     |     पूर्व प्रधान और बेटे को कातिलों ने फावड़े से क्रूरता से काटा     |     पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का ‘शार्प शूटर’ मारा गया     |     विधवा पेंशन ले रही थीं सुहागिन महिलाएं, छह साल से जिम्मेदार सो रहे थे, अब वसूली के लिए जारी किया नोटिस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000