एक साल से अफेयर; अब प्रेमी से कराया पति का कत्ल, खुद ने भी किया ये घिनौना काम; महेश हत्याकांड की कहानी

उत्तर प्रदेश में प्रेम प्रसंग में एक और पति मारा गया है। महिला के प्रेमी से खुद अपने सामने पति की गला कटवाकर हत्या करा दी। पत्नी के मोबाइल फोन से हत्या का रहस्य खुला। वारदात के दिन पत्नी पूजा और उसके प्रेमी के बीच 20 से अधिक बार बात हुई।सुल्तानपुर में चांदा के किंदीपुर बाजार स्थित बाग में बुधवार रात युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर की गई हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के सामने ही प्रेमी ने उसके पति का गला काटा।  पत्नी ने भी अपने पति के सीने पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को वारदात में इस्तेमाल चाकू और ईंट भी मिल गई है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चांदा के कयामुद्दीनपुर निवासी मजदूर महेश का शव किंदीपुर बाजार की एक बाग में मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं। एसओजी व सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना का खुलासा हो गया।

एक साल से पूजा और जयप्रकाश से अफेयर

महेश की हत्या करने में पत्नी पूजा व उसका प्रेमी जय प्रकाश उर्फ डंगर निवासी बड़ागांव, चांदा शामिल थे। हत्यारोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से उसका संबंध जयप्रकाश से है। जय प्रकाश किंदीपुर बाजार में डीजल-पेट्रोल बेचता था। वह घर भी आता-जाता था।

लुधियाना वापस नहीं गया था महेश

पूजा का पति महेश पहले लुधियाना में मजदूरी करता था। लुधियाना से महेश इस वर्ष की शुरुआत में घर आया तो वापस नहीं गया। उसके घर पर रहने से पूजा व जयप्रकाश एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे।

अधिक शराब पीने से नशे में हो गया था महेश

दोनों ने मिलकर महेश को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। साजिश के तहत बुधवार शाम को जय प्रकाश ने महेश को शराब पिलाई। अधिक शराब पीने से महेश बहुत ज्यादा नशे में हो गया। जय प्रकाश ने उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिया।
पूजा के सामने प्रेमी ने काटा महेश का गला
किंदीपुर बाजार की बाग में पहुंचते ही जय प्रकाश ने महेश को पेड़ के नीचे गिरा दिया। उसके बाद आरोपी ने महेश की पत्नी पूजा को फोन करके बुला लिया। उसके सामने जयप्रकाश ने चाकू से महेश का गला काटा। इसके बाद पूजा ने अपने पति के सीने पर ईंट से कई वार किए।

दिखावे के लिए दोनों ने ड्रामा भी किया

बृहस्पतिवार को दोनों दिखावे के लिए लोगों के बीच में ड्रॉमा करते रहे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बाग में ही एक जगह से मिट्टी में दबा चाकू, खून लगा आरोपी का शर्ट व ईंट मिल गया है। दोनों के मोबाइल भी पुलिस को मिल गए हैं। हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

पूजा के मोबाइल से खुला हत्या का रहस्य

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस सेल से निकाले गए सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से पता चला कि पूजा और जयप्रकाश के बीच छह माह में काफी बातचीत हुई थी। बुधवार के दिन पूजा व जय प्रकाश ने एक-दूसरे को करीब 20 से अधिक बार कॉल किया था। रात में वारदात के समय भी दोनों के मोबाइल पर बात होने के सबूत मिले हैं, जिससे दोनों के बीच की कड़ियां जुड़ गईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000