दोस्ती और दबाव; महिला को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, दीपक ने इस बात से खफा होकर निशा को मार डाला

फर्रुखाबाद में शोहदे ने साथियों के साथ एक महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पिता ने शोहदे और उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से दिल दहालने वाली खबर सामने आई है।

यहां एक महिला को सिरफिरे ने जिंदा जला दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को जलाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद के जहानगंज में दवा लेने गई महिला को शनिवार को शोहदे ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने शोहदे व उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एक नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

2013 में अमित चौहान से हुई थी निशा सिंह की शादी
थाना इलाके के गांव झिझुकी निवासी बलराम सिंह ने पुत्री निशा सिंह (33) की शादी वर्ष 2013 में अमित चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद के साथ की थी। अमित चौहान दिल्ली में नौकरी करते हैं।

किराये पर रहती थी निशा

बलराम सिंह ने बताया कि पुत्री निशा सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी रेखा चौहान के यहां किराये पर नाती रुद्र चौहान (11) व शौर्य चौहान (8) के साथ रहती थी। शनिवार को पुत्री निशा दरियावगंज दवा लेने गई थी।बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी दीपक पुत्री को आए दिन परेशान करता था। वह पुत्री को बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था।
 दवा लेकर लौट रही निशा को पेट्रोल डालकर लगाई आग
बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर के पास युवक ने अपने पांच साथियों के साथ दवा लेकर लौट रही बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बलराम सिंह को पुत्री के जलने की सूचना दी। बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सैफई रेफर कर दिया गया। बलराम सिंह ने बताया कि सैफई में रविवार देर शाम इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई। सैफई में ही पुत्री का पोस्टमार्टम कराया गया। बलराम सिंह ने जैतपुर निवासी दीपक और उसके पांच साथियों के खिलाफ जहानगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बलराम सिंह की तहरीर पर दीपक और उसके दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।– डॉ संजय कुमार, एएसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000