वायुसेना के पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल, गाज़ियाबाद या फिरोजाबाद से लड़ सकते हैं, चुनाव

न‌ई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, नेताओं और अधिकारियों का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का क्रम जारी है। रविवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वरा प्रसाद राव वेल्लापल्ली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दोनों लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर वरा प्रसाद राव वेल्लापल्ली ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन किया है। वरा प्रसाद ने पीएम मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की। आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत के लोगों में नया आत्मविश्वास आया है और सेना में सुरक्षा की दृष्टि से ये बहुत जरूरी है। भदौरिया ने कहा कि मोदी जी का अद्भुत नेतृत्व विकसित भारत बनाने में मदद करेगा। मोदी जी से प्रेरित होकर ही उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और वारा प्रसाद राव का दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि भदौरिया जी को वर्दी में देखता था तो बहुत प्रेरणा मिलती थी। सूत्रों के मुताबिक आरकेएस भदौरिया को भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। भदौरिया को गाजियाबाद या फिरोजाबाद लोकसभा से भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है, क्योंकि भाजपा ने गाजियाबाद और मेरठ लोकसभा से अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।

बता दें कि राकेश कुमार सिंह भदौरिया साल- 2019 से साल- 2021 तक वायुसेना प्रमुख के पद पर तैनात रहे थे। आरकेएस भदौरिया मूल रूप से आगरा जिले की बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं। वायुसेना के प्रमुख के पद के तौर पर भदौरिया ने एक अक्टूबर, 2019 को पदभार संभाला था। भदौरिया ने वायुसेना प्रमुख रहते हुए अपने नेतृत्व क्षमता के कई उदाहरण दिए। भदौरिया ने 40 सालों तक वायुसेना में काम किया। भदौरिया की बेटी भी पायलट है। भदौरिया का परिवार पिछले कई दशकों से रक्षा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। भदौरिया के पिता सूरजपाल सिंह वायुसेना में मास्टर वारंट अधिकारी थे और चाचा संतोष सिंह भी वायुसेना में थे। भदौरिया के एक अन्य चाचा देशपति सिंह रेलवे में, चाचा अरविंद सिंह आर्मी में सूबेदार थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000