लोकसभा चुनाव: बसपा के बाद सपा ने जारी की नई लिस्ट, एसटी हसन को बनाया प्रत्याशी, बिजनौर का बदला प्रत्याशी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। एक तरफ जहां बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो वहीं शाम होते ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पार्टी के प्रत्याशियों नई लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में बिजनौर से दीपक सैनी और मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन का नाम है।

बता दें कि अपनी पहली लिस्ट में अखिलेश यादव ने बिजनौर से यशवीर सिंह धोबी को चुनावी मैदान में उतारा था। अखिलेश यादव ने आज रविवार को यशवीर सिंह धोबी की जगह दीपक सैनी को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा मुखिया मायावती ने भी रविवार को अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने दो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में ही सपा ने बिजनौर लोकसभा से इंजीनियर यशवीर सिंह धोबी को चुनावी मैदान में उतारा था। यशवीर साल- 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा से नगीना सुरक्षित सीट से चुनाव जीते थे।

साल-2014 के लोकसभा चुनाव में यशवीर भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह से चुनाव हार गए थे। साल- 2019 के लोकसभा चुनाव में यशवीर कुछ दिन के लिए भाजपा में भी चले गए थे और फिर से सपा में वापसी की थी। अब बिजनौर से यशवीर की दीपक सैनी को अखिलेश यादव चुनावी मैदान उतारा है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से अब तक सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के 47 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुके हैं। बीते 21 मार्च को अखिलेश यादव ने छठी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी और मिर्जापुर लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी, जिसमें संभल से शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर रहमान बर्क का भी नाम था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000