NCP के पूर्व पार्षद की गोली मारकर की गई हत्या, हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से किया था हमला 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुणे नगर निगम एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार (एक सितंबर)  की रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुणे पुलिस के मुताबिक उनपर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। पूर्व पार्षद की हत्या शहर के नाना पेठ इलाके में हुई। पूर्व NCP पार्षद वनराज अंडेकर की मौत पर पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा, “आज रात करीब 9:30 बजे वनराज अंडेकर (अजीत पवार के NCP गुट के पूर्व पार्षद) अपने चचेरे भाई के साथ इमानदार चौक पर खड़े थे। कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया. शुरुआती जांच में पांच राउंड फायरिंग का पता चला है। फायरिंग से पहले उन पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया था। क्राइम ब्रांच और अन्य जोन की टीमें आरोपियों को खोजने और उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी कौन हैं? उन्होंने वनराज आंडेकर पर हमला क्यों किया? कुछ ज्ञात लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिनके नाम इसमें सामने आए हैं. उनकी मौत धारदार हथियार से हुई है। हमलावरों ने पूर्व पार्षद वनराज पर पहले पर पहले कोयता से हमला किया और फिर गोली मार दी। जब वनराज आंडेकर खून से लथपथ पड़े थे, तो हमलावर वहां से भाग गए।

अभी तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी…

पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासन के अधीन लाये जाने से पहले वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) से जुड़े हुए थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा, ‘वनराज आंदेकर पर पांच गोलियां चलाई गईं। उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। उन्हें मृत अवस्था में किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल (केईएम) ले जाया गया। उन्होंने कहा कि वनराज आंदेकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

हत्या की वजह ये तो नहीं…

पुणे पुलिस ने एनसीपी पार्षद हत्या मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या पारिवारिक विवाद और पैसे के कारण हुई है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000