पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, लातूर में ली अंतिम सांस

देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का 91 साल की उम्र निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली है। उन्होंने केंद्र सरकार में कई बड़े पदों पर काम किया है। वे लाथूर लोकसभा सीट से 7 बार सांसद चुनकर आए थे। उनके निधन पर पार्टी ने दुख व्यक्त किया है। शिवराज पाटिल की उम्र करीब 91 साल की थी। हालांकि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर देवघर में आखिरी सांस ली है। बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर थे और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया है।

शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय में जिम्मेदारियां संभाली थी। कांग्रेस और उसके सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। इसके साथ ही उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

मुंबई हमले के बाद दिया था इस्तीफा

साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। उस समय देश के गृहमंत्री शिवराज पाटिल ही थे। सुरक्षा में चूक को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। यही वजह है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही पाटिल ने स्वीकार किया था कि हमले को रोकने में नाकाम रहे है।

इंदिरा- राजीव के थे खास

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था। उन्होंने साल 1967 से 1969 तक लातूर नगर निगम में काम किया। शिवराज पाटिल ने न सिर्फ इंदिरा गांधी बल्कि राजीव गांधी की सरकार में भी महत्वपूर्ण विभागों का काम संभाला था। इसके अलावा वह साल 1991 से 1996 तक लोकसभा के स्पीकर रहे। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन और मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000