अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी

अमेठी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडा फोड़ करते हुए आधा दर्जन अवैध शस्त्र एवं आधा दर्जन से अधिक अर्ध निर्मित अवैध शस्त्र,कारतूस सहित निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।मोहन पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।

चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया…

पुलिस अधिक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार को मोहनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के उसरी से फूला मार्ग पर बाग में बनी कोठरी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़ किया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पूछने पर अभियुक्तों की पहचान राघवेन्द्र सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह निवासी रायपुर टोड़ी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली, महेश कुमार पुत्र मनीराम निवासी सुब्बा का पुरवा मजरे मधूपुर उमरबल थाना जगदीशपुर, पंकज कुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम कनपुरिया मजरे मधूपुर थाना जगदीशपुर, अंकित उर्फ संतोष पुत्र जयलाल निवासी खानापुर चपरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के रूप में हुई।

बरामद हुआ ये सामान…

मौके से गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के कब्जे से तीन निर्मित व 3 अर्धनिर्मित तमंचे बरामद हुए। साथ ही सात निर्मित बैरल, 2 जिंदा कारतूस, 1 ब्लोअर, 1 छोटा सिलेंडर, एक ड्रिल मशीन, हथौड़ा, कटर, आरी, 6 आरी ब्लेड, लोहे का रेगमाल, ​​पेचकस, बेंच वाइस रॉड, 33 स्प्रिंग, लोहे के तार का बंडल, पंच, स्क्रू, छेनी आदि भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

पुलिस को अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग मिलकर देशी तमंचा व अद्धी बनाने व बेचने का काम करते है । अवैध शस्त्र बनाने के बाद यही बाग में झाड़ियों में गड्डा खोदकर दबा देते है। मौका पाकर बेच देते है । बरामदगी के आधार पर चारो अभियुक्तों को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,यूपी में सक्रिय उड़ीसा के जाजपुर गैंग से कुशीनगर पुलिस की मुठभेड़,2 बदमाशों को लगी गोली     |     यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,पयागपुर लूटकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार     |     यूपी में खत्म हो गईं 504 ग्राम पंचायतें,अब 57,695 पंचायतों में होगा मतदान,जानें वजह     |     बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मियों को राहत नहीं,लौटाने होंगे 6.50 लाख रुपये     |     बाइक टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर खुल्लम खुल्ला रोमांस करना पड़ा महंगा,पुलिस ने गिफ्ट में भेजी 53500 चालान की रसीद     |     यूपी में अपराधियों की आई शामत,बकरी चोर से लेकर मासूम के हत्यारे तक को यूपी पुलिस की सीधी गोली     |     योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा देश के लिए बना रोल मॉडल,अपराधों के डिस्पोजल और कंप्लायंस रेट में पहले स्थान पर     |     कानपुर में स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, कई मजदूर घायल     |     ‘तुम्हारे नाती का एनकाउंटर करूंगा’… दारोगा ने बुजुर्ग महिला को धमकाया, कहा- मुकदमा लाद दिए हैं, बचा लो उसको     |     सीने पर पिस्टल रखकर बोली अरीबा-इतनी गोली मारूंगी पहचाने से इनकार कर देंगे घरवाले     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000