संपत्ति के लालच में बेटे ने नौकर को सुपारी देकर कराई पिता की हत्या, बोरी में भरकर नाले में फेंका शव

दिल्ली। कलयुगी इकलौते बेटे ने संपत्ति विवाद में पूर्व नौकर से ही अपने पिता की हत्या करा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर ने अपने बेटे के साथ शव बोरी में डाल नाले में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपित बेटे लव और नौकर के बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नौकर जितेंद्र अभी फरार है। मृतक की पहचान 67 वर्षीय रमेश भारद्वाज के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि लव ने आरोपितों को रुपये का लालच देकर पिता की हत्या कराई। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर रमेश का शव नरेला स्थित नाले से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला घोंटना बताया गया है।

पिता के अपहरण की जताई थी आशंका…

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि मृतक रमेश भारद्वाज परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहते थे। इनके परिवार में दो शादीशुदा बेटी और इकलौता बेटा लव है। बीते 29 जनवरी को मृतक की बेटी एकता अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रमेश बीते 28 दिसंबर को अपनी स्कूटी से नरेला गए थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। उन्होंने पिता के अपहरण होने की आशंका जताई थी।

रमेश को आखिरी बार उसके पुराने नौकर के साथ देखा…

एकता के बयान पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपितों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई। इस दौरान पुलिस को जांच में पता चला कि रमेश को आखिरी बार उसके पुराने नौकर जितेंद्र के साथ देखा गया था। पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ की। पता चला कि 28 जनवरी को रमेश भारद्वाज जितेंद्र के फ्लैट पर आए थे।

लव मैरिज करने को लेकर पिता चल रहा था नाराज…

जब पुलिस जितेंद्र के घर पहुंची तो पता चला कि जितेंद्र और उसका बेटा विशाल फरार है। विशाल का फोन भी बंद था। पुलिस ने विशाल के इंटरनेट मीडिया से लिंक दूसरे नंबर की पहचान की और तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ने जाने पर आरोपित बेटे लव ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। जिसको लेकर पिता नाराज चल रहे थे। आए दिन इस बात को लेकर पिता से उसकी बहस होती रहती थी।

एडवांस के तौर पर 35 हजार दिए रुपये…

आरोपित ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके पिता संपत्ति से उसे बेदखल कर उसकी दो बहनों में बांटना चाहता था। जब पिता ने उसे घर से बाहर निकालने के लिए कानूनी सहारा लिया। तब उसने पिता की हत्या कराने की साजिश रची। इस काम के लिए पुराने नौकर जितेंद्र से बात की। उसे रुपये का लालच दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जितेंद्र कर्जदार था, ऐसे में वह इस हत्या के लिए तैयार हो गया। आरोपित बेटे ने एडवांस के तौर पर उसे 35 हजार रुपये दिए।

बेटे ने पिता की हत्या के लिए दिए थे 35 हजार रुपये…

पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद नौकर के बेटे विशाल ने बताया कि रमेश भारद्वाज की हत्या उसके पिता जितेंद्र ने गला घोंटकर की है। वह पिता के कहने पर शव को बोरी में डालकर नाले में ठिकाने लगाने के लिए साथ गया था। उसके पिता ने मृतक के बेटे लव के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। लव ने उसके पिता को एडवांस में 35 हजार रुपये भी दिए थे। बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात कही थी।

हत्या के 15 दिन बाद नाले से सड़ी-गली हालत में शव बरामद…

पुलिस ने आरोपित विशाल की निशानदेही पर इलाके में ही एक नाले से रमेश का शव हत्या के 15 दिनों बाद बरामद कर लिया है। शव सड़ी-गली हालत में था। मृतक के बेटे लव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभी जितेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि आरोपित जितेंद्र को भी जल्द ही पकड़ लेगी। इसके लिए टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000