घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या, गांव के ही चार लोग नामजद; तलाश में जुटी पुलिस

अमेठी में घर के बाहर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी गई। शोर सुनकर घर पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मृतक की मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। यूपी के अमेठी में सोमवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा भदसाना गांव की है।

गांव निवासी बच्चन उर्फ इंतजार (28) की हत्या हुई है। पत्नी मोनी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 2 बजे कुछ लोग दबे पांव आए थे। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बच्चन पर हथौड़े से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। चारपाई पर लेटी थी। मां सैदून ने अल्ताफ, इस्लाम, सलमान, सुलेमान और पप्पू उर्फ सुशील दुबे समेत छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि मृतक के परिवार और आरोपियों के बीच पहले से पारिवारिक रंजिश चल रही थी। यही रंजिश घटना का कारण बनी।

इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000