कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज

कानपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 10 और 11 मई की रात में हुई धीरेंद्र पासी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी और भतीजे का अफेयर था। कैमरा लगने के डर से पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग पति की हत्या कर दी। कानपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर मिले धीरेंद्र पासी की हत्या गांव में उसकी पत्नी रीना ने प्रेमी भतीजे सतीश (सगे जेठ के लड़के) के साथ मिलकर की थी।

पति को दोनों के प्रेम संबंधों का पता चल गया था। वह घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाह रहा था। इसी डर के चलते पत्नी ने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। उसके बेसुध होने के बाद प्रेमी को घर बुलाया और आधी रात को लकड़ी के गुटके से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। साढ़ पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया घटना के दिन ही हत्यारे के घर के करीबी होने की आशंका थी।

धीरेंद्र की पत्नी रीना की कॉल डिटेल से चौंकाने वाले राज निकलकर सामने आए। रानी और उसके प्रेमी सतीश के बीच एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल होने की डिटेल पुलिस को मिली। पूछताछ में दोनों के प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला कि सतीश ने अपनी आईडी से दो सिम खरीदे। एक रीना को दिया और एक अपने पास रखा। घटना की रात दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।

रीना को लगी कैमरे की भनक

पुलिस की जांच में सामने आया कि धीरेंद्र पासी घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए गेहूं बेचकर बीस हजार रुपये भी इकट्ठा कर लिए थे। कैमरे की भनक पर रीना ने उसकी सब्जी में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। फिर गर्मी होने की बात कह चारपाई घर के पीछे खुले में डाल दी। वहीं पति से बातें करती रही। धीरेंद्र गहरी नींद में सो गया, जबकि सास चंद्रावती और मासूम बेटे ओनल को कमरे के अंदर कूलर में सुला दिया था। फिर सतीश को घर बुलाकर बाथरूम के ऊपर रखे लकड़ी के गुटके से सिर में ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

लकड़ी के टुकड़े को धोने से फैला था पानी

पुलिस को सतीश ने बताया कि हत्या के बाद लकड़ी के गुटके को धोने के लिए बाथरूम में ले जाने से आंगन और कमरे में खून फैलता चला गया। उसने रीना के साथ मिलकर आंगन व कमरे की धुलाई की। कपड़े धुलने के बाद दोनों ने रात में ही बाथरूम में नहाया। फिर वह घर के बाहर बने बगीचे में जाकर सो गया। जब सब लोग शव को देख रहे थे। उसने बेहोश होने का नाटक किया था ताकि कोई उसपर शक न करे।

भाई के छत से गिरने से टल गया था हत्या का प्लान

भतीजे से प्रेम परवान चढ़ने के बाद रीना हर हाल में पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। सतीश के मुताबिक धीरेंद्र की हत्या एक माह पहले होनी थी, लेकिन उसी उसी रात भाई मनीष के छत से गिरने से मामला टल गया था। धीरेंद्र का गांव के युवक से विवाद का फायदा लेने के लिए कीरत कुमार, उनके बेटे रवि और भाई राजू पर हत्या का आरोप लगा दिया।

घटना के दिन जांच पड़ताल देख बेहोश हो गया था सतीश

बीते 11 मई की सुबह धीरेंद्र पासी की निर्मम हत्या की घटना के बाद घर के अंदर पुलिस, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वाड द्वारा गहनता से जांच पड़ताल कर रहे थे। पुलिस के आलाधिकारी, मीडियाकर्मी और ग्रामीणों की भीङ लगातार बढ़ती जा रही थी। तभी यह सब देख हत्या करने वाला प्रेमी भतीजा सतीश घर के बाहर बेहोश हो गया था। जिसे परिजन चारपाई में लिटाकर चेहरे में पानी के छीटें डालकर होश में लाए थे। कानपुर जिले के साढ़ इलाके में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।

वह घर के बाहर सो रहा था, जबकि पत्नी और बुजुर्ग मां कमरे के अंदर थे। उन्हें हत्या की भनक तक नहीं लगी। 11 मई की सुबह दरवाजा खोलते ही चारपाई पर खून से लथपथ पति का शव देख कर चीख पड़ी। उसका रोना पीटना सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल किए। पत्नी ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके लड़के पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000