30 रुपये के लिए दोस्त बना जान का दुश्मन, ऑटो किराए की बहस में कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के कुर्ला इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 30 रुपये को लेकर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। विवाद ऑटो रिक्शा के किराए को लेकर हुआ था। हत्यारा और मृतक उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को कुर्ला पुलिस के हवाले किया गया. उसके बाद उससे हत्या किए जाने की वजह पूछी गई। आरोपी ने हत्या की बात कुबूलते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। दोनों एक दूसरे के दोस्त थे और कुछ दिन पहले वह काम के सिलसिले में मुंबई आए थे। जिस वक्त वारदात हुई उस दौरान दोनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है।

UP के गोंडा से काम करने पहुंचे मुंबई

मुंबई पुलिस के मुताबिक, छक्कन और जाहिद दोनों दोस्त थे। वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों काम के सिलसिले में मुंबई आए हुए थे और एक कपड़े के कारखाने में काम करते थे। वारदात वाली रात दोनों युवक ऑटो रिक्शा से कही जा रहे थे। चालक ने उनसे किराए के 30 रुपये मांगे। दोनों के बीच ऑटो रिक्शा के किराये को लेकर विवाद हो गया और वह एक दूसरे से झगड़ने लगे। गुस्से में जाहिद ने छक्कन के साथ मार पीट कर दी। झगड़े के बीच जाहिद ने छक्कन को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरा गया।

कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया आरोपी

जमीन पर गिरने से छक्कन के खून निकलने लगा जिसे देखकर जाहिद डर गया और वहां से फरार हो गया। पुलिस को खून से लथपथ युवक को सड़क पर पड़े हुए होने की सूचना मिली। पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एक दो फुटेज में मृतक से झगड़ते हुए एक युवक को देखा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया। इधर, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जाहिद ट्रेन के जरिए गोंडा भागने के लिए कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जहां उसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जाहिद को कुर्ला पुलिस के हवाले कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000