थाने में सेना के जवान को निर्वस्त्र कर पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, मंत्री की नाराजगी के बाद की गई कार्रवाई

राजस्थान। थाने में सेना के जवान की निर्वस्त्र करके पिटाई के मामले में सब इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हो गए। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की नाराजगी के बाद कार्रवाई हुई। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस थाने में सेना के जवान से मारपीट के आरोपों की जांच के आदेश दिए। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ACP से नाराजगी जताई थी।

शिप्रा पथ थाने में सैनिक से मारपीट…

शिप्रापथ थाना पुलिस ने हुक्का बार पर कार्रवाई की थी। इस दौरान एक आर्मी के जवान को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए जवान की जमानत के लिए जम्मू कश्मीर में तैनात सेना के जवान अरविंद सिंह शिप्रा पथ थाने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही सैनिक को यह भी कहा गया कि राजस्थान पुलिस आर्मी की बाप है।

पीड़ित जवान अरविंद सिंह ने एक वीडियो जारी किया। जारी वीडियो में कहा, “मेरा दोस्त राजवीर शेखावत 11 अगस्त को रात में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। वाइन क्लब में पुलिस की रेड के दौरान उसे पकड़ लिया गया और शिप्रा पथ थाने लाया गया। जानकारी मिलने पर मैं थाने गया और एक परिचित से थानाधिकारी की बात करवाता हूं। गिरफ्तारी का कारण पूछने पर मेरे साथ अभ्रद्रता की गई। इसके बाद निर्वस्त्र करके रिमांड रूम में ले जाकर पिटाई की गई।”

मंत्री राठौड़ ने एसीपी की लगाई थी क्लास…

सेना के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर के शिप्रा पथ थाने पहुंचे थे। उन्होंने एसीपी मानसरोवर संजय सिंह की जमकर क्लास लगाई थी। मंत्री राठौड़ ने मीडिया से कहा कि कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान को जयपुर में कुछ पुलिसकर्मियों ने निर्वस्त्र करके पीटा। इसके बाद लोगों के बीच बिठाकर कुछ पुलिसकर्मी उससे दोहराते हैं कि पुलिस भारतीय सेना की बाप है।

राज्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार…

राज्यवर्धन सिंह ने आगे कहा कि ये सरकार की जीरो टॉलरेंस में आता है कि चाहे पुलिस हो या प्रशासन का दूसरा डिपार्टमेंट हो। कानून से काम करना, संविधान से काम करना जिम्मेदारी है. पुलिस को जो ताकत मिली है, वह देश के संविधान ने और सरकार ने दी है। वहीं, थाने में पुलिसकर्मी को फटकार लगाते हुए मंत्री ने कहा कि जब सेना के जवान के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव है तो आम जनता से किस तरह बर्ताव होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000