प्रतापगढ़ में फर्नीचर व्यवसाई की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है। यहां पट्टी थाना क्षेत्र में पट्टी बाईपास पर सुबह फर्नीचर कारोबारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब व्यापारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। बदमाशों ने बेटे के सामने ही पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस वारदात के बाद श्रेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह पर नाकेबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आक्रोशित व्यापार मंडल ने बंद का आह्वान किया है।

अपराधियों के सामने बेटा गिड़गिड़ाता रहा कि मेरे अब्बू को मत मारो, पर नहीं आई रहम

मिली जानकारी के अनुसार पट्टी कस्बे के चिकपट्टी निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद नईम इदरीसी की गुरुवार सुबह पट्टी बाईपास पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। नईम अपने बेटे मोहम्मद सैफ को बाइक से स्कूल छोड़ने भारत सिंह इंटर कॉलेज जा रहे थे। बाईपास के पास पहुंचते ही बदमाशों ने ओवरटेक कर न‌ईम को रोक लिया और बेटे के सामने ही नईम को गोलियों से छलनी कर दिया। नईम की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश भाग निकले। आससपास के लोग नईम को पट्टी सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने न‌ईम को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाजार में आक्रोश फैल गया है। सभी दुकानें बंद हो गईं हैं। व्यापारी सीएचसी पर डंटे हुए हैं। व्यापारी पुलिस को शव कब्जे में लेने से मना कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000