माफिया ब्रदर्स की भगोड़ा घोषित बेगमों की प्रयागराज आने की आहट,पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रयागराज। देश को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी माफिया अतीक अहमद की 50 हजार की इनामी बेगम शाइस्ता परवीन की तलाश फिर से तेज हो गई है। शाइस्ता के साथ माफिया अशरफ की बेगम जैनब फातिमा की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शाइस्ता और जैनब के धूमनगंज के हटवा गांव में छिपे होने की सूचना पर बुधवार देर रात पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।

एसीपी के नेतृत्व में चार टीमें हटवा गांव पहुंच गईं। आधी रात पुलिस टीमों ने हटवा गांव में अतीक अहमद और अशरफ के करीबी रहे कई लोगों के घर पूछताछ की।फरमूद, अनवर और आसिफ समेत चार घरों से पूछताछ कर पुलिस टीमों ने हटवा गांव के दो और घरों में दबिश देकर शाइस्ता और जैनब के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अतीक अहमद के मोहल्ले चकिया में भी दबिश दी गई। 4 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में शाइस्ता और जैनब तो नहीं मिलीं,लेकिन पुलिस को उनके बारे में कई अहम जानकारी मिली है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन और माफिया अशरफ की बेगम जैनब फातिमा फरारी काट रही हैं।पुलिस ने कई संपत्तियां जब्त की और शाइस्ता को भगोड़ा  घोषित करके डुगडुगी भी पिटवाई थी, लेकिन तब से शाइस्ता और जैनब का कोई सुराग नही लगा। जैनब की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी जबकि शाइस्ता की आखिरी लोकेशन हटवा गांव में अशरफ के ससुराल के पास मिली थी,लेकिन पुलिस की रेड से पहले ही वो निकल चुकी थी तब से साल भर बीत गया। शाइस्ता और जैनब नहीं पकड़ी गई।

बुधवार देर रात धूमनगंज एसीपी वरुण कुमार को माफिया अतीक अहमद की फरारी काट रही बेगम शाइस्ता के हटवा गांव में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसीपी ने तीन थानों की पुलिस के साथ पहले चकिया में गली-गली में जाकर कई घरों में दबिश दी। चकिया और हटवा गांव मे काफी देर तक लग्जरी कारों को बारीकी से चेक किया। पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग से आधी रात को अतीक अहमद के गढ़ में हड़कंप मच गया। हटवा में भी पुलिस ने गांव के अंदर गली-गली घूमकर आधा दर्जन घरों में तलाशी ली हालांकि अतीक और अशरफ की बेगम नहीं मिली,लेकिन पुलिस को दोनों के बारे में कुछ सुराग मिले है,जिसपर पुलिस अभी गोपनीय जांच कर रही है।

बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे बालगृह से छूटे थे वो हटवा गांव में एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी आधी रात के बाद शाइस्ता अपने बेटों की खैरियत लेने हटवा गांव में किसी घर में आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और दबिश देने पहुंची। हालांकि शाइस्ता या जैनब तो नहीं मिली,लेकिन पुलिस को एक कार से कुछ सामान मिले है,जिसकी जांच पड़ताल कि जा रही कि कहीं ये शाइस्ता के तो नहीं है। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलना नहीं चाहते।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000