युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या

मुंबई। मुंबई पुलिस ने वर्ली इलाके में एक स्पा में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की टाइमलाइन और वजह जानकार मुंबई पुलिस भी हैरान है। स्पा के अंदर जिस शख्स की हत्या की गई थी, उसने अपने जांघों पर 22 लोगों के नाम गुदवाए थे। जिसके बारे में पुलिस को संदेह है कि वे उसके दुश्मन थे या दुश्मनी रखते थे। पुलिस ने वर्ली के स्पा में हुई हत्या के मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में स्पा मालिक संतोष शेरेकर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, मामले में हमलावरों समेत चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई ‘स्पा’ मर्डर केस में बड़ा खुलासा…

पुलिस के मुताबिक, यह मामला बुधवार की सुबह का है जब दो अज्ञात लोगों ने गुरु वाघमारे (52) की हत्या स्पा के अंदर कर दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के कुछ घंटों बाद ही बुधवार देर रात पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा से सबसे पहले 26 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि वाघमारे खुद को मुंबई पुलिस का मुखबिर और सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। उसके खिलाफ दुष्कर्म और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज थे। लेकिन, पुलिस इस मामले में इसलिए हैरान है, क्योंकि उसने अपनी जांघों पर 22 लोगों के नाम का टैटू गुदवा रखा था। अब पुलिस अनुमान लगी रही है कि शायद वो सभी लोग वाघमारे के दुश्मन थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि स्पा के मालिक शेरेकर ने वाघमारे की जबरन वसूली की धमकियों से तंग आकर कथित तौर पर वाघमारे की हत्या की सुपारी दी थी। उसने कथित तौर पर वाघमारे की हत्या के लिए मोहम्मद फिरोज अंसारी (26) को 6 लाख रुपये दिए थे।

वाघमारे की शिकायत पर हुई थी छापेमारी…

अंसारी और शेरेकर एक-दूसरे को जानते थे, क्योंकि अंसारी मुंबई के पास नालासोपारा में एक स्पा भी चलाता था, जिसे पिछले साल छापेमारी के दौरान बंद कर दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी वाघमारे की शिकायत पर हुई थी। अंसारी ने शेरेकर से संपर्क कर वाघमारे को ऐसी शिकायतें दर्ज करने और स्पा मालिकों से पैसे वसूलने से रोकने की मांग की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेरेकर ने कथित तौर पर उससे वाघमारे को खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद अंसारी ने दिल्ली निवासी साकिब अंसारी से संपर्क किया और तीन महीने पहले साजिश रची गई। अधिकारी ने मामले में और खुलासा करते हुए बताया कि तीन महीने तक वाघमारे की दिनचर्या का अध्ययन करने और उसकी टोह लेने के बाद आरोपियों ने शेरेकर के स्पा में उसकी हत्या करने की योजना बनाई। सायन में एक शराब बार के बाहर सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वाघमारे ने मंगलवार शाम को अपनी 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।

सीसीटीवी फुटेज से हुए कई खुलासे…

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रेनकोट पहने दो हमलावर उसका पीछा कर रहे थे। दोनों हमलावर उस रात स्कूटर पर वाघमारे का पीछा करते हुए शेरेकर के स्पा पहुंचे। पुलिस ने पाया कि हमलावरों में से एक ने शराब बार के पास एक पान की दुकान से दो गुटखा खरीदा और उसका यूपीआई से पेमेंट किया था। पुलिस को यूपीआई रिकॉर्ड से पता चला कि उसका नाम मोहम्मद फिरोज अंसारी था। जांच में पाया गया कि अंसारी की यूपीआई आईडी से जुड़े फोन नंबर से शेरेकर को कई कॉल आए थे। साजिश के तहक फिरोज और साकिब अंसारी बुधवार को करीब 1.30 बजे स्पा में घुसे। वाघमारे की गर्लफ्रेंड को दूसरे कमरे में ले गए और फिर 7,000 रुपये की कीमत वाली कैंची के अलग-अलग ब्लेड से वाघमारे की हत्या कर दी। एक ब्लेड का इस्तेमाल उसका गला काटने के लिए किया गया, जबकि दूसरे का इस्तेमाल उसके पेट में वार करने के लिए किया गया।

वाघमारे की गर्लफ्रेंड ने किया ये दावा…

अधिकारी ने बताया कि वाघमारे की गर्लफ्रेंड ने दावा किया कि उसे हत्या के बारे में सुबह 9.30 बजे पता चला और उसने शेरेकर को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस को सूचना देने में दो घंटे से अधिक समय लगा दिया। पुलिस ने पहले ही शेरेकर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और पूरे दिन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि फिरोज अंसारी को बाद में अपराध शाखा की टीम ने उपनगरीय नालासोपारा से गिरफ्तार किया, जबकि साकिब अंसारी को राजस्थान के कोटा से नई दिल्ली जाते समय दो और लोगों के साथ हिरासत में लिया गया, जिन पर साजिश में शामिल होने का संदेह है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वे वाघमारे की गर्लफ्रेंड की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। डीसीपी (डिटेक्शन) दत्ता नलवाडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक (साकिब) को दो अन्य संदिग्धों के साथ राजस्थान के कोटा के पास गरीबरथ एक्सप्रेस से पकड़े जाने के बाद मुंबई लाया जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वाघमारे कथित तौर पर साल-2010 से मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर में स्पा मालिकों से पैसे वसूलता था और उसके खिलाफ जबरन वसूली, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वाघमारे के खिलाफ आठ संज्ञेय अपराध और 22 असंज्ञेय मामले दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000