घोसी उपचुनाव हुआ रोचक.... उत्तरप्रदेशमऊ घोसी उपचुनाव हुआ रोचक:घोसी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस करेगी सपा का समर्थन By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 26, 2023 210 मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हा रहा उपचुनाव रोचक हो गया है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मऊ का चुनाव लोकतंत्र बचाने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का चुनाव है। कांग्रेस पूरी तन्मयता से साथ रहेगी। सपा द्वारा अभी तक समर्थन ना मांगे जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का दिल बड़ा है। इसलिए दिल खोलकर मौजूदा सियासी स्थितियों को ध्यान में रखकर सपा को समर्थन दे रही है। बता दें कि घोसी विधानसभा सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने पर खाली हुई है।दारा सिंह चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने दारा सिंह को प्रत्याशी बना है। सपा ने दिवाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। समाचार 210 Share