विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

अमेठी में युवा कांग्रेस नेता पर हमला,भाजपा नेताओं समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के वीवीआईपी अमेठी जिले में कांग्रेस नेता पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर लगा है। युवा कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष शुभम सिंह पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में भाजपा नेता सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह) और विशु मिश्रा को नामजद करके और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अमेठी थाने में दी गई तहरीर में शुभम सिंह ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वह मुंशीगंज रोड स्थित इंटरनेशनल होटल से खाना पैक करवाकर जैसे ही बाहर निकला।पीछे से स्कार्पियो पर सवार होकर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह), और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशु मिश्रा और उनके साथ आठ अन्य लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि शुभम सिंह के मामले में अमेठी थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं युवा कांग्रेस के नेता पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कांग्रेस के लोग हताश और निराश हैं। ऐसे में उनके पास ऐसी ओछी राजनीति के सिवा कुछ नहीं बचा है। त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में सच्चाई कहीं दूर-दूर तक नहीं है, आरोप पूरी तरह निराधार है।

पेड़ काटने को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल     |     धर्म पूछ कर किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली     |     लाल जोड़े में लाश, मांग में सिंदूर, सिगरेट से दागने के निशान, कूड़े के ढेर में युवती का शव मिलने से सनसनी     |     शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कौन होगा एमपी का अगला सीएम, रिजल्ट के बाद दिल्ली पहुंचे ये बड़े नेता     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारागार में प्रशासन ने मारा छापा, कई सामान हुआ बरामद     |     बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या, शव देख सिहर उठे लोग     |     रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा,पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे,दिल्ली-लखनऊ रूट प्रभावित     |     पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव     |     भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दो पायलट की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000