बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, तीसरी मंजिल से फेंका:आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी

यूपी के बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गए। बारी-बारी से रेप किया।

पकड़े जाने के डर से बच्ची को जान से मारकर लाश तीन मंजिला मकान की छत से नीचे फेंककर फरार हो गए। हालांकि, उन्हें ऐसा करते एक पड़ोसी ने देख लिया। उन्होंने पिता और पुलिस को सूचना दी। बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की और घटना के महज साढ़े 6 घंटे में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र सिकंदराबाद के इंडस्ट्रियल एरिया की है।

पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए…

  • बच्ची का परिवार मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। बच्ची के पिता 10 महीने पहले सिकंदराबाद आए थे। यहां एक फैक्ट्री में काम करते हैं। 2 महीने पहले एक मकान में शिफ्ट हुए। दोनों आरोपी राजू और वीरू भी एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सभी एक ही तीन मंजिला बिल्डिंग में किराए पर आमने-सामने के कमरे में रहते हैं।
  • पिता ने बताया- शुक्रवार को वे ऑफिस गए हुए थे। पत्नी घर में खाना बना रही थी। 6 साल की बेटी शाम में घर के बाहर अकेले खेल रही थी। तभी शाम करीब 7 बजे पड़ोस के कमरे में रहने वाले राजू और वीरू आए। दोनों बच्ची को उठा ले गए और जोर-जबरदस्ती करने लगे।
  • बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो तकिए से मुंह दबा दिया। बच्ची दर्द से कराहती रही। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के कारण पूरे बिस्तर पर खून फैल गया। आरोपियों ने इतना जोर से बच्ची का गला दबाया कि उसके गले की हड्‌डी टूट गई। इसके बाद दोनों शव को बिल्डिंग के पीछे खेत में फेंककर फरार हो गए।

    अब जानिए कैसे आरोपियों का गुनाह सामने आया

    आरोपी जब लाश को छत से फेंक रहे थे तो मृतक के पिता के दोस्त ने उन्हें देख लिया। वो भी पास में ही रहते हैं। उन्होंने तुरंत बच्ची के पिता को फोन कर कहा- जल्दी घर आ जाओ, तुम्हारी बेटी को दो लड़कों ने छत से फेंक दिया है। उन्होंने ने ही पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शनिवार तड़के 3 बजे बच्ची का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की मानें तो बच्ची के गले की हड्‌डी टूटने के साथ, शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। जगह-जगह खरोंच के निशान हैं। बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000