CGST घूसखोरी मामला: डेढ़ करोड़ से एक रुपया कम लेने को तैयार नहीं थीं मैडम

झांसी। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) झांसी में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों और निजी कारोबारियों द्वारा डेढ़ करोड़ की रिश्वतखोरी का मामला सिर्फ पैसों की अदायगी तक सीमित नहीं था, बल्कि एक योजनाबद्ध साजिश थी, जिसमें कई स्तरों पर बातचीत, मुलाकात और दबाव का खेल चला। सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्रर प्रभा भंडारी ने मध्यस्थों से साफ कह दिया था कि रिश्वत की रकम डेढ़ करोड़ से एक रुपये भी कम नहीं होगी। सीबीआई की एफआईआर से यह खुलासा हुआ है।

18 दिसंबर 2025 को CGST टीम ने झांसी के दो बड़े कारोबारियों जय अंबे प्लाईवुड और जय दुर्गा हार्डवेयर के गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अघोषित स्टॉक और टैक्स उल्लंघन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। यह कार्रवाई अधिकारियों के लिए एक मौका बन गई, जहां उन्होंने कानूनी प्रक्रिया को अपने फायदे के लिए मोड़ने की योजना बनाई। छापेमारी के तुरंत बाद अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता ने मध्यस्थता की भूमिका निभाते हुए कारोबारियों से संपर्क किया। उसने भरोसा दिलाया कि वह CGST अधिकारियों से बात करके मामला ‘सेटल’ करवा सकता है।

ऐसे बढ़ा खेल

अधिवक्ता ने अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कारोबारी किसी भी कीमत पर मामला शांत करना चाहते हैं। अधिकारियों ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए यह संदेश दिया कि उनके पास अघोषित स्टॉक और टैक्स चोरी के ठोस सबूत हैं। इस डर को भुनाते हुए उन्होंने रिश्वत की मांग शुरू की। सुपरिटेंडेंट अनिल तिवारी ने नरेश गुप्ता को साफ कहा कि ‘मैडम’ यानी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी खुद छापेमारी स्थल पर मौजूद हैं और वह किसी भी रियायत के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद अधिकारियों ने कारोबारी पक्ष को यह संकेत दिया कि मामला निपटाने के लिए बड़ी रकम देनी होगी।

मुलाकातों का सिलसिला

19 दिसंबर को कारोबारी लोकेंद्र तोलानी और राजू मंगतानी ने अनिल तिवारी के घर जाकर बातचीत की। 22 दिसंबर को नरेश गुप्ता और तेजपाल मंगतानी ने अजय शर्मा से मुलाकात की। इन बैठकों में रिश्वत की रकम और भुगतान की प्रक्रिया तय हुई। 23 दिसंबर को राजू मंगतानी को 30 लाख रुपये देने का निर्देश मिला। 25 दिसंबर को उसने जगदीश बजाज से 70 लाख रुपये की व्यवस्था के लिए मदद मांगी। एफआईआर में दर्ज है कि कुल मांग 1.5 करोड़ रुपये की थी, जिसमें से 30 लाख पहले ही दिए जा चुके थे। एफआईआर के मुताबिक ‘मैडम’ प्रभा भंडारी ने रिश्वत की रकम कम करने से इनकार कर 1.5 करोड़ रुपये की मांग पर अड़ी रहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000